लाइव न्यूज़ :

Nalanda Crime News: तालाब में मछली मारने गए थे एक ही परिवार के तीन लोग, करंट ने ली जान, खबर मिलते ही हार्ट अटैक से भाभी की भी मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: April 27, 2024 14:10 IST

Nalanda Crime News: जानकारी के अनुसार एक परिवार के कुछ युवक तालाब में मछली मारने के लिए पहुंचे थे। लेकिन तालाब में करंट दौड़ रहा था। जिससे वो सभी अनजान थे।

Open in App
ठळक मुद्देबचाने के लिए मौके पर मौजूद उसके मामा पहुंचे।करंट ने उन्हें भी अपनी जद में ले लिया। युवक के एक और मामा दोनों को बचाने में लगे, उन्हें भी करंट ने अपनी चपेट में पूरी तरह ले लिया।

Nalanda Crime News: बिहार के नालंदा जिले में कतरीसराय थाना क्षेत्र के तारा बीघा इलाके में एक तालाब में करंट फैल जाने के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद एक मृतक की मां की भी मौत होने की सूचना है। हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक परिवार के कुछ युवक तालाब में मछली मारने के लिए पहुंचे थे। लेकिन तालाब में करंट दौड़ रहा था। जिससे वो सभी अनजान थे।

जैसे ही एक युवक तालाब में पानी के संपर्क में आए, करंट की चपेट में आकर वो छटपटाने लगा, उसे बचाने के लिए मौके पर मौजूद उसके मामा पहुंचे। लेकिन करंट ने उन्हें भी अपनी जद में ले लिया। वहीं युवक के एक और मामा दोनों को बचाने में लगे, उन्हें भी करंट ने अपनी चपेट में पूरी तरह ले लिया।

इस घटना की पुष्टि करते हुए राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि तीनों युवकों को पहले बिजली का करंट लगा और जिससे तालाब में गिर गया और तीनों की मौत डूबने से हो गई। इस दौरान पंकज नामक युवक मौत की खबर मिलते ही हार्ट अटैक से भाभी की भी मौत हो गई। मृतक में पंकज राम, गुलशन कुमार और अजय कुमार शामिल है। घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास