लाइव न्यूज़ :

नालंदाः चचेरी बहन के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर घर छोड़कर फरार हुआ भाई, ऐसे हुआ अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2023 16:47 IST

घटना के बाद पुलिस को जैसे ही आवेदन पत्र प्राप्त हुआ वैसे ही पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देथानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पीड़िता किशोरी है और सात महीने की गर्भवती भी है।भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने की घटना के बाद लोग हैरान हैं। परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी आरोपी चचेरे भाई को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

पटनाः बिहार में नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी ही चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद युवक समाज के डर से घर छोड़कर फरार हो गया।

वहीं पीड़ित किशोरी सात महीने की गर्भवती बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद पुलिस को जैसे ही आवेदन पत्र प्राप्त हुआ वैसे ही पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने परिजनों के यहां गया जिले में छिपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पीड़िता किशोरी है और सात महीने की गर्भवती भी है।

इधर, भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने की घटना के बाद लोग हैरान हैं। परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी आरोपी चचेरे भाई को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमारा समाज किस ओर जा रहा है, यह पता नहीं चल रहा है। भाई ने भाई बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाPoliceरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली