सोशल मीडिया पर 6000 फॉलोअर, पति अमन को पसंद नहीं, रील बनाने से खफा होकर गला घोंटकर मारा, खुद जहर खाकर फंदा लगाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2025 17:48 IST2025-09-02T17:46:50+5:302025-09-02T17:48:04+5:30

महिला अपने पति अमन (35) और नौ एवं पांच साल के दो बेटों के साथ पुरानी रोशनपुरा में किराये के मकान में रहती थी। अमन ई-रिक्शा चलाता है।

Najafgarh 6000 followers social media husband Aman not like angry wife her making reels strangled death consumed poison and hanged herself delhi police | सोशल मीडिया पर 6000 फॉलोअर, पति अमन को पसंद नहीं, रील बनाने से खफा होकर गला घोंटकर मारा, खुद जहर खाकर फंदा लगाया

सांकेतिक फोटो

Highlightsअधिकारी ने बताया कि दंपति मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के निवासी थे।घटना के संबंध में मंगलवार तड़के चार बजकर 23 मिनट पर नजफगढ़ थाने को सूचना मिली।अमन अपनी पत्नी के सोशल मीडिया के उपयोग और रील बनाने का विरोध करता रहता था।

नई दिल्लीः दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पत्नी के रील बनाने से खफा पति ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और बाद में खुद की जान देने का भी प्रयास किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला की सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर दंपति के बीच लगातार तनाव रहता था। उनके अनुसार, महिला अपने पति अमन (35) और नौ एवं पांच साल के दो बेटों के साथ पुरानी रोशनपुरा में किराये के मकान में रहती थी। अमन ई-रिक्शा चलाता है।

एक अधिकारी ने बताया कि दंपति मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के निवासी थे। इस घटना के संबंध में मंगलवार तड़के चार बजकर 23 मिनट पर नजफगढ़ थाने को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां महिला मृत पाई गई। अधिकारी ने कहा, ‘‘प्राथमिक जांच में पता चला है कि अमन अपनी पत्नी के सोशल मीडिया के उपयोग और रील बनाने का विरोध करता रहता था।

महिला खुद को सोशल मीडिया कलाकार बताती थी और उसके करीब 6,000 फॉलोअर थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।’’ उन्होंने बताया कि मंगलवार को दोनों के बीच बहस बढ़ गई और अमन ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को गला घोंटकर मार डाला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद, उसने फंदा लगाकर और जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया और राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों और रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी का पुलिस हिरासत में उपचार किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हत्या सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Web Title: Najafgarh 6000 followers social media husband Aman not like angry wife her making reels strangled death consumed poison and hanged herself delhi police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे