नागपुर में पत्नी ने पति को कुर्सी से बांधकर बनाए यौन संबंध, फिर गला रेतकर कर दी हत्या

By अनुराग आनंद | Updated: March 12, 2021 15:36 IST2021-03-12T15:29:38+5:302021-03-12T15:36:38+5:30

नागपुर पुलिस ने गुरुवार को 28 वर्षीय एक महिला को उसके पति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शख्स की कुल 5 पत्नियां थीं।

Nagpur Woman kills husband for having four more wives | नागपुर में पत्नी ने पति को कुर्सी से बांधकर बनाए यौन संबंध, फिर गला रेतकर कर दी हत्या

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsलक्ष्मण ने स्वाति के बेटे को अपनाने से इसलिए इनकार कर दिया था क्योंकि उसे स्वाति की निष्ठा पर शक था।65 साल के शख्स ने कुल 5 शादी की, पांचवी पत्नी ने विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिया।

नागपुर: नागपुर पुलिस ने गुरुवार को एक 28 वर्षीय एक महिला को उसके पति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मिल रही जानकारी के अनुसार, शख्स ने कुल पांच शादी की थीं, आरोपी महिला के अलावा उसकी चार अन्य पत्नियां थीं। 

इंडिया टुडे के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान स्वाति लक्ष्मण मलिक के रूप में हुई है, जो मृतक लक्ष्मण रामलाल मलिक (65 वर्षीय) की पत्नी थी। पुलिस के अनुसार, लक्ष्मण ने स्वाति के बेटे को अपनाने से इसलिए इनकार कर दिया था क्योंकि उसे स्वाति की निष्ठा पर शक था।

पति को पॉर्न वीडियो दिखाया, फिर कुर्सी से बांध संबंध बनाने के बाद उसकी हत्या कर दी-

सोमवार को, स्वाति ने कथित रूप से अपने दोस्त के कार्यालय में अपने पति लक्ष्मण से मुलाकात की थी, जहां वह अपने पति के घर को छोड़ने के बाद रह रही थी।

इस मुलाकात के दौरान महिला ने अपने पति को पॉर्न वीडियो दिखाया और फिर उसे एक कुर्सी पर बिठाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए, फिर दंपति ने यौन संबंध भी बनाए। इसके बाद महिला ने कथित तौर पर चाकू से अपने पति का गला काट दिया।

इस घटना के बाद महिला ने अपना जुर्म कबूल लिया है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला ने अपना जुर्म कबूल लिया है। बीते कई माह से दंपति के बीच वाद-विवाद होता रहता था। इसके बाद से ही महिला अपने पति के घर को छोड़कर अलग रहने लगी थी।

महिला को तीन माह का बच्चा भी है। सेवा निवृत होने के बाद से पेंशन व पैसा आदि को लेकर शख्स व उसकी पत्नियों के बीच झगड़ा होता रहता था। माना जा रहा है कि इन सब वजहों से ही महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। 

Web Title: Nagpur Woman kills husband for having four more wives

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे