लाइव न्यूज़ :

डमी फेसबुक अकाउंट पर अश्लील मैसेज और वीडियो अपलोड कर पत्नी की बदनामी, मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2021 21:44 IST

आरोपी कोटा (राजस्थान) निवासी 37 वर्षीय सुरेश नामक युवक है. उसकी पत्नी से अनबन चल रही है. दोनों अलग रहते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देयशोधरा नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. मोबाइल नंबर से उसके मित्र के नाम पर डमी फेसबुक अकाउंट बनाया.अश्लील मैसेज और वीडियो अपलोड कर उसकी (पीड़िता की) बदनामी की.

नागपुरः डमी फेसबुक अकाउंट पर अश्लील मैसेज और वीडियो अपलोड कर पत्नी की बदनामी करने वाले के खिलाफ यशोधरा नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

आरोपी कोटा (राजस्थान) निवासी 37 वर्षीय सुरेश नामक युवक है. उसकी पत्नी से अनबन चल रही है. दोनों अलग रहते हैं. पत्नी की शिकायत के अनुसार सुरेश ने उसके मोबाइल नंबर से उसके मित्र के नाम पर डमी फेसबुक अकाउंट बनाया. इस फेसबुक अकाउंट पर अश्लील मैसेज और वीडियो अपलोड कर उसकी (पीड़िता की) बदनामी की. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

होप हॉस्पिटल में तोड़फोड़, 9 पर एफआईआर

परिजन महिला की मृत्यु से संतप्त होकर कामठी मार्ग स्थितहोप हॉस्पिटल में तोड़फोड़ तथा आगजनी करने वालों के खिलाफ पांचपावली पुलिस ने मामला दर्ज किया है. डॉ. मुरली कासिमाल के होप हॉस्पिटल में कोविड संक्रमित महिला की शनिवार को मौत हो गई थी.

उपचार का बिल मांगने के बाद महिला के परिजनों ने चिकित्सक की लापरवाही से मृत्यु होने का आरोप लगाकर हॉस्पिटल में तोड़फोड़ तथा आगजनी की. समझाने का प्रयास करने पर डॉ. मुरली और कर्मचारी शशिकांत उपगड़े की पिटाई कर दी. तोड़फोड़ तथा आगजनी में 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है.

डॉ. मुरली की शिकायत पर पांचपावली पुलिस ने कृष्णा रामदास कड़व, पंकज भीमराव खांडेकर, शुभम रामजी शेंडे, सचिन विजय मानवटकर, अभिलाष रामजी शेंडे, रूपचंद हरिदास लोणारे, दीपक बद्धूराम लखेरा, ओमप्रकाश शिवकुमार साहू तथा प्रदुम दीपक शेंडे के खिलाफ दंगा, मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी, चिकित्सक वैद्यकीय व्यवसाय और वैद्यकीय संस्था पर हिंसा प्रतिबंधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा