लाइव न्यूज़ :

नागपुरः पत्नी और 13 वर्षीय बेटी का गला काटकर हत्या, शख्स ने घर के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या की, इस बात के लिए था विवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2022 19:01 IST

एमआईडीसी पुलिस के निरीक्षक उमेश बेसाकर ने कहा कि विलास गावटे (50) ने कथित तौर पर अपनी बेटी अमृता और पत्नी रंजना (45) का गला काटकर हत्या कर दी और फिर अपने घर के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी बेरोजगार था और छोटी-छोटी बातों पर अपने परिवार से झगड़ा करता था।गावटे दंपति के तीन बच्चे थे और सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी थी। आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटी का कथित तौर पर धारदार हथियार से गला काट दिया।

नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर जिले में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना तड़के नागपुर एमआईडीसी के राजीव नगर इलाके में हुई।

 

 

एमआईडीसी पुलिस के निरीक्षक उमेश बेसाकर ने कहा कि विलास गावटे (50) ने कथित तौर पर अपनी बेटी अमृता और पत्नी रंजना (45) का गला काटकर हत्या कर दी और फिर अपने घर के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि आरोपी बेरोजगार था और छोटी-छोटी बातों पर अपने परिवार से झगड़ा करता था।

उन्होंने कहा कि गावटे दंपति के तीन बच्चे थे और सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी थी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की रात दंपति अपने 12 वर्षीय बेटे और बेटी के साथ घर में सो रहा था, तभी आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटी का कथित तौर पर धारदार हथियार से गला काट दिया।

आरोपी ने उन्हें चीखने से रोकने के लिये उनके चेहरों पर तकिया रखा दिया था। इसके बाद वह बाहर गया और पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने कहा कि मौत का पता तब चला जब लड़के ने उठने के घर में खून देखा और बगल में रह रहे चाचा को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा