लाइव न्यूज़ :

'अदरक के पैसे दे दो भाई...' यहां से शुरू हुआ सारा विवाद और चली गई दुकानदार की जान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 22, 2019 09:50 IST

सब्जी का दुकानदार मो. आरिफ नागपुर में राजेंद्र नगर चौक पर सब्जी बेचता है. नंदनवन थाने से चंद कदमों की दूरी पर ही राजेंद्र नगर चौक है. आरिफ वहां हाथठेले पर दुकान लगाता है.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने देर रात एक आरोपी नंदनवन झोपड़पट्टी निवासी अक्षय करोदे को हिरासत में लिया है.मृतक सैयद इमरान उर्फ कालू मो. नियाज (22) हसनबाग, कब्रिस्तान तथा जख्मी मो. आरिफ मो. सईद (25) खरबी है.

नागपुर में अदरक खरीदने के लिए आए अपराधियों ने पैसे मांगे जाने से गुस्से होकर सब्जी विक्रेता युवक को जख्मी कर उसके साथी की हत्या कर दी. यह वारदात बुधवार की रात नंदनवन के राजेंद्र नगर चौक में घटित हुई. इस वारदात से परिसर में दहशत फैल गई. पुलिस ने देर रात एक आरोपी नंदनवन झोपड़पट्टी निवासी अक्षय करोदे को हिरासत में लिया है. उसके दो साथी फरार हैं. मृतक सैयद इमरान उर्फ कालू मो. नियाज (22) हसनबाग, कब्रिस्तान तथा जख्मी मो. आरिफ मो. सईद (25) खरबी है.

मो. आरिफ राजेंद्र नगर चौक पर सब्जी बेचता है. नंदनवन थाने से चंद कदमों की दूरी पर ही राजेंद्र नगर चौक है. आरिफ वहां हाथठेले पर दुकान लगाता है. रात 8.15 बजे आरिफ के साथ उसका मित्र मो. इमरान भी खड़ा था. उसी वक्त नंदनवन झोपड़पट्टी का अपराधी अक्षय करोदे अपने दो मित्रों के साथ दुपहिया पर सवार होकर आया. उन्होंने आरिफ से अदरक खरीदा. अदरक को दुपहिया की डिक्की में रखकर वे जाने लगे. आरिफ ने उनसे पैसे मांगे.आरिफ ने कहा अदरक के पैसे दे दो भाई... इससे तीनों गुस्सा हो गए. वे गालियां देते हुए आरिफ पर टूट पड़े.

चाकू से वार कर उसे जख्मी कर दिया और दुपहिया पर सवार होकर जाने लगे. इस घटना को देखकर इमरान 'पैसे क्यों नहीं देते' कहते हुए आरोपियों की ओर दौड़ा. उस वक्त तक आरोपी आरिफ के हाथठेले से कुछ दूर चले गए थे. इमरान की बात सुनकर वे लौट आए. उन्होंने उस पर हथियार से वार किए. उसे जगह पर ढेर कर फरार हो गए. घटनास्थल बीच चौराहे पर है. उस वक्त वहां काफी चहल-पहल थी. वारदात से लोगों में खलबली मच गई. इमरान को अस्पताल पहुंचाने पर मृत घोषित कर दिया गया. वारदात का पता चलते ही नंदनवन पुलिस पहुंच गई. उसने देर रात अक्षय को हिरासत में ले लिया. वह आपराधिक प्रवृत्ति का है.

टॅग्स :महाराष्ट्रहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह