लाइव न्यूज़ :

नागपुर: दो लोगों ने फांसी लगाई, खुदकुशी का कारण पता नहीं चल पाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2021 15:38 IST

कलमेश्वर से 15 किमी दूर ग्राम माहुरझरी में दोपहर 3:15 बजे उजागर हुई. मृतक पूजा शंकर नेऊल (29) है. उसने घर की छत के हूक में दुपट्टे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली.

Open in App
ठळक मुद्देट्रक की रॉड से बंधे फंदे में शशिकांत रामभाऊ आगरे (36) का शव लटका पाया गया.मनोज भोयर वाड़ी एक सप्ताह से लापता युवक का शव कुएं में पाया गया.पिता सुरेश भोयर ने अगले दिन वाड़ी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.

नागपुर: जिले के मौदा और कलमेश्वर थाना क्षेत्र में बुधवार 24 मार्च को दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी. मौदा थानांतर्गत गुमथला में सुबह करीब 8:15 बजे एक कंपनी की पार्किंग में खड़े ट्रक की रॉड से बंधे फंदे में शशिकांत रामभाऊ आगरे (36) का शव लटका पाया गया.

वह नागपुर के बीड़ीपेठ का रहने वाला था. दूसरी घटना कलमेश्वर से 15 किमी दूर ग्राम माहुरझरी में दोपहर 3:15 बजे उजागर हुई. मृतक पूजा शंकर नेऊल (29) है. उसने घर की छत के हूक में दुपट्टे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली. खुदकुशी का कारण पता नहीं चल पाया.

कुएं में मिला युवक का शव

मनोज भोयर वाड़ी एक सप्ताह से लापता युवक का शव कुएं में पाया गया. मृतक संतोषी नगर, लाव्हा निवासी मनोज सुरेश भोयर (27) है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मनोज गुरुवार 18 मार्च की सुबह खर्रा लाने के लिए घर से निकला था. लेकिन, दिनभर उसके घर नहीं लौटने पर पिता सुरेश भोयर ने अगले दिन वाड़ी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.

बुधवार 24 मार्च की सुबह 10 बजे एक रेस्ट हाउस के समीप खेत के कुएं में मनोज का शव नजर आया. सूचना मिलने पर वाड़ी पुलिस का दल मौके पर पहुंचा. पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मनोज की मौत को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं. थानेदार प्रदीप सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में पीएसआई गजानन मोघे मामले की जांच कर रहे हैं.

स्टेशन पर मिली महिला की लाश

नागपुर रेलवे स्टेशन पर अनुमानत: 65 वर्ष की एक अनजान महिला की मृतदेह मिलने से हड़कंप मच गया. रेलवे पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है. संबंधित महिला कार पार्किंग के बूथ के पास पड़ी होने की जानकारी उपस्टेशन प्रबंधक कार्यालय ने रेलवे पुलिस को दी.

रेलवे के डॉक्टर ने संबंधित महिला की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया. महिला का रंग हल्का गोरा, बाल सफेद और काले हैं. उसके शरीर पर भूरे रंग का प्रिंटेड ब्लाउज, गुलाबी रंग की साड़ी है. मामले की जांच हवलदार रवींद्र फुसाटे कर रहे हैं. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा