लाइव न्यूज़ :

नागपुरः दो बालिकाओं को सुनसान स्थान पर ले जाकर किया बलात्कार, आरोपी फरार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 28, 2019 08:48 IST

Open in App

नागपुर, 27 फरवरीः लकड़गंज इलाके में दो मासूम बालिकाओं को घर छोड़ने के बहाने अज्ञात आरोपियों के निर्जन स्थान पर चाकू की नोंक पर बलात्कार किए जाने की सनसनीखेज वारदात हुई. इसके चलते लकड़गंज के मिनीमातानगर के पालकों में दहशत है. यह घटना मंगलवार की शाम 7 से 7.30 बजे के बीच हुई. घटना के बाद से अज्ञात आरोपी फरार है.

छह वर्षीय बालिका शाम को अपनी पड़ोसी 4 साल की बालिका के साथ घर के सामने खेल रही थी. इस दौरान आरोपी ने बालिकाओं के पास पहुंचकर घर छोड़ने का झांसा दिया. इस पर बड़ी बालिका ने साथ जाने से इनकार कर दिया. आरोपी छोटी बालिका को गोद में उठाकर अपनापन जताने लगा. यह देखकर बड़ी बालिका भी आरोपी का हाथ पकड़कर चल पड़ी.

आरोपी दोनों बालिकाओं को मिनिमातानगर की रेलवे लाइन के पास हल्दीराम फैक्टरी के पीछे सुनसान स्थान पर ले गया. वहां चाकू दिखाकर दोनों के साथ दुष्कर्म करफरार हो गया. वारदात के बाद बालिकाएं अंधेरे में हाथ में कपड़े पकड़कर भटक रही थी. यह देखकर एक मजदूर की दोनों पर नजर गई. उनके कपड़ों पर रक्त की दाग देखकर मजदूर को भी संदेह हो गया. उसने दोनों से जानकारी पूछकर घर तक पहुंचाया.

बालिकाओं के परिजनों ने तत्काल लकड़गंज पुलिस को सूचना दी. इसके बाद आरोपी के खिलाफ बलात्कार व पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. घर के सामने भी बच्चे सुरक्षित नहीं इस वारदात के बाद खुद के घर के सामने खेलने वाली बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं, यह चिंता पालकों को सता रही है.

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना