लाइव न्यूज़ :

Nagpur Truck Accident: दोपहिया वाहन से गिरे और ट्रक के पहियों से कुचला, दोनों भाइयों के सर धड़ से अलग, भयावह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2024 12:53 IST

Nagpur Truck Accident: पीड़ितों की पहचान अस्तिकला गांव के निवासी संदीप चंद्रभान कांडे (34) और 28 वर्षीय भाई प्रवीण के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देNagpur Truck Accident: संदीप मध्य प्रदेश के पचमढ़ी गया था। Nagpur Truck Accident: विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए।Nagpur Truck Accident: कमलेश्वर लौटते समय उसका भाई प्रवीण उसे लेने गया।

Nagpur Truck Accident: महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कमलेश्वर तालुका में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो भाइयों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हादसा बेहद भयावह था जिसमें दोनों भाइयों के सर धड़ से अलग हो गए थे। कमलेश्वर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे सेलू गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की पहचान अस्तिकला गांव के निवासी संदीप चंद्रभान कांडे (34) और उसके 28 वर्षीय भाई प्रवीण के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘संदीप मध्य प्रदेश के पचमढ़ी गया था। कमलेश्वर लौटते समय उसका भाई प्रवीण उसे लेने गया। दोनों भाइयों के दोपहिया वाहन से घर लौटते वक्त यह हादसा हुआ।’’ उन्होंने बताया कि डिवाइडर में एक छोटी जगह से सड़क पार करने की कोशिश करते समय वह विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए।

टक्कर लगने के कारण दोनों अपने दोपहिया वाहन से गिर गए और ट्रक के पहियों से कुचल गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के सिर धड़ से अलग हो गए। ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

अधिकारी ने बताया कि दोनों भाइयों के क्षत-विक्षत शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ ‘हिट-एंड-रन’ का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्रसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद