लाइव न्यूज़ :

नागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

By फहीम ख़ान | Updated: April 7, 2026 18:14 IST

Nagpur tizzy: सूचना मिलते ही पुलिस, बीडीडीएस (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड) और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई.

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस मुख्यालय से महज 2 किमी की दूरी पर स्थित होने से पुलिस की सांस फूल गई है.बैग में 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक और 8 कनेक्टर मिले हैं.

Nagpur:नागपुर शहर के व्यस्त और संवेदनशील माने जाने वाले सेंट्रल एवेन्यू स्थित दोसर भवन चौक इलाके में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक लावारिस बैग से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई. बैग में 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक और 8 कनेक्टर मिले हैं. सूचना मिलते ही पुलिस, बीडीडीएस (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड) और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई. उल्लेखनीय है कि यह इलाका आरएसएस मुख्यालय से महज 2 किमी की दूरी पर स्थित होने से पुलिस की सांस फूल गई है.

जानकारी के अनुसार, दोसर भवन मेट्रो स्टेशन के पीछे स्थित एक मकान के खुले परिसर में यह बैग पिछले कुछ समय से पड़ी थी. मंगलवार सुबह मकान मालिक डॉ. लांजेवार के बेटे की नजर बैग पर पड़ी. संदेह होने पर जब बैग खोला गया तो उसमें जिलेटिन स्टिक दिखाई दीं. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए. जांच के दौरान बैग से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद होने की पुष्टि हुई. इसके बाद एहतियातन आसपास के क्षेत्र में बंदोबस्त बढ़ा दिया गया. प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह विस्फोटक सामग्री किसी खदान या निर्माण कार्य में उपयोग के लिए लाई गई हो सकती है.

हालांकि, पुलिस किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं कर रही है. यह भी जांच की जा रही है कि बैग वहां कब और किसने रखी. गौरतलब है कि नागपुर जिले में कई विस्फोटक निर्माण इकाइयां हैं. ऐसे में इन सामग्रियों का स्रोत क्या है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है.

‘पेसो’ (पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन) और फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है. संवेदनशील इलाके में इस तरह लावारिस विस्फोटक मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरNagpur Policeमहाराष्ट्रआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?