लाइव न्यूज़ :

Nagpur Sitabuldi Market: सीताबर्डी बाजार में बम रखने के फोन से नागपुर पुलिस के छूटे पसीने, सूचना अफवाह निकली, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

By फहीम ख़ान | Updated: May 24, 2024 17:48 IST

Nagpur Sitabuldi Market: पुलिस ने राहत की सांस लेते हुए फर्जी कॉल करने के मामले में संबंधित अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देसीताबर्डी इलाके में स्थित पूनम चैट भंडार और अमृत प्लाझा में बम रखा गया है.बम खोजी दस्ते के साथ सीताबर्डी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. बाजार परिसर में तैनाती भी बढ़ा दी गई थी.

Nagpur Sitabuldi Market: नागपुर शहर पुलिस के कंट्रोल रूम को एक अज्ञात फोन कॉल पर यह सूचना दी गई कि शहर के सीताबर्डी बाजार इलाके में स्थित मोदी नंबर 2 और मोदी नंबर 3 में स्थित दो दुकानों में बम रखा गया है. इस सूचना के मिलते ही शुक्रवार को नागपुर पुलिस के पसीने छूट गए. तुरंत एक्शन में आते हुए पुलिस दल ने बम खोजी दस्ते के साथ बाजार इलाके की संबंधित दोनों दुकानों और परिसर की सर्चिंग कर डाली लेकिन अंत में बम की खबर अफवाह निकली. शहर पुलिस ने राहत की सांस लेते हुए फर्जी कॉल करने के मामले में संबंधित अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है.

शुक्रवार की दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर शहर पुलिस के कंट्रोल रूम को अज्ञात फोन से यह बताया गया कि शहर के सीताबर्डी इलाके में स्थित पूनम चैट भंडार और अमृत प्लाझा में बम रखा गया है. बम खोजी दस्ते के साथ सीताबर्डी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. इस दौरान बाजार परिसर में तैनाती भी बढ़ा दी गई थी.

हालांकि सर्चिंग के बाद बम की खबर अफवाह निकली. पुलिस ने इसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ में धारा 505 (2), 506 (बी) के तहत मामला दर्ज किया है. सीताबर्डी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आसाराम चोरमले ने कहा है कि 4 जून के पहले इस इलाके की दुबारा जांच जरूर कराई जाएगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली