लाइव न्यूज़ :

Nagpur: सेवानिवृत्त शिक्षक विजय मधुकर पचोरी, पत्नी माला और बेटा गणेश और दीपक घर में मिले मृत?, आखिर ‘सुसाइड नोट’ में किस बात का जिक्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2024 21:10 IST

Nagpur: अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो परिवार के चार सदस्य छत पर फंदे से लटके हुए पाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देपड़ोसियों ने मोवाड गांव निवासी परिवार के घर में सन्नाटा पसरा देखा और पुलिस को सूचित किया।विजय मधुकर पचोरी (68), उनकी पत्नी माला (55) और उनके बेटों गणेश (38) तथा दीपक (36) के रूप में हुई है। मध्य प्रदेश के पंढुरना पुलिस थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में गणेश की गिरफ्तारी के कारण परिवार बहुत अधिक तनाव में था।

Nagpur:महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बुधवार सुबह एक दंपति और उनके दो बेटे अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस को यह आत्महत्या का मामला होने का संदेह है। नागपुर ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घर में मिले कथित ‘सुसाइड नोट’ से पता चला है कि धोखाधड़ी के एक मामले में बेटे की गिरफ्तारी के कारण परिवार तनाव में था। कुछ पड़ोसियों ने मोवाड गांव निवासी परिवार के घर में सन्नाटा पसरा देखा और पुलिस को सूचित किया। अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो परिवार के चार सदस्य छत पर फंदे से लटके हुए पाए गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सेवानिवृत्त शिक्षक विजय मधुकर पचोरी (68), उनकी पत्नी माला (55) और उनके बेटों गणेश (38) तथा दीपक (36) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वहां बरामद एक कथित ‘सुसाइड नोट’ से पता चलता है कि इस वर्ष की शुरुआत में मध्य प्रदेश के पंढुरना पुलिस थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में गणेश की गिरफ्तारी के कारण परिवार बहुत अधिक तनाव में था। अधिकारियों ने बताया कि ‘सुसाइड नोट’ में परिवार के चारों लोगों के हस्ताक्षर थे। उन्होंने बताया कि नरखेड़ पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा