लाइव न्यूज़ :

नागपुरः अस्पताल में नर्स से बलात्कार, क्लिपिंग बनाकर ब्लैकमेलिंग, आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2021 20:58 IST

नागपुर मामलाः बजाज नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी 40 वर्षीय अमरदीप कृष्णाजी मंडपे को गिरफ्तार किया है.

Open in App
ठळक मुद्देनर्स का पति शिक्षक है. वह बाहरगांव तैनात है.नर्स की शिकायत के अनुसार मंडपे काफी समय से उसे परेशान करता था. मंडपे ने आपत्तिजनक अवस्था में उसकी क्लिपिंग बना ली.

नागपुरः शहर के एक बड़े अस्पताल की नर्स से उसके ही सहकर्मी द्वारा अश्लील क्लिपिंग बनाकर बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है.

बजाज नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी 40 वर्षीय अमरदीप कृष्णाजी मंडपे को गिरफ्तार किया है. इस प्रकरण से चिकित्सकों में खलबली मची हुई है. मंडपे बजाज नगर थाना परिसर स्थित एक बड़े निजी अस्पताल में ओटी इंचार्ज है. पीड़ित 37 वर्षीय इसी अस्पताल में स्टाफ नर्स है. नर्स का पति शिक्षक है. वह बाहरगांव तैनात है.

अवकाश में यहां आता है. नर्स की शिकायत के अनुसार मंडपे काफी समय से उसे परेशान करता था. अक्सर उससे अश्लील मजाक करता था. अक्तूबर में एक दिन उसकी तबीयत खराब हो गई. मंडपे ने उसे एक गोली देते हुए उसका सेवन करने को कहा. गोली खाने के बाद नींद आने पर वह सो गई. इसी दौरान मंडपे ने आपत्तिजनक अवस्था में उसकी क्लिपिंग बना ली.

इसके बाद से वह क्लिपिंग दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा. उसके बर्ताव से त्रस्त होकर वह तीन दिनों के लिए अवकाश पर भी चली गई. वहां से लौटने के बाद से मंडपे पुन: शारीरिक संबंध बनाने की जिद पर पड़ गया. नर्स की शिकायत के अनुसार मंडपे एक दिन मौका पाकर उसे डॉक्टर के कक्ष में ले गया.

वहां उसने क्लिपिंग इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद से मंडपे द्वारा धमकाकर परेशान किए जाने का सिलसिला आरंभ हो गया. नर्स ने त्रस्त होकर बजाज नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जांच के बाद बलात्कार तथा छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया.

आज दोपहर मंडपे को गिरफ्तार कर लिया. उससे जुड़े लोग सच्चाई कुछ दूसरी होना बता रहे हैं. उनका कहना है कि सहयोगी होने से मंडपे की महिला से मित्रता है. उसने महिला को पैसे भी उधार दिए थे. इसके मांगने के बाद से विवाद चल रहा था. प्रतिष्ठित अस्पताल का मामला होने से पुलिस भी गहराई से जांच कर रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा