लाइव न्यूज़ :

प्रेम संबंध की आड़ में नाबालिग से दुष्कर्म, चाचा का दोस्त है आरोपी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 11, 2021 21:11 IST

मागपुर मामलाः नाबालिग लड़की आरोपी के पड़ोस में ही रहती है. आरोपी की किशोरी के चाचा के लड़के से दोस्ती होने की वजह से वह अक्सर किशोरी के घर आता-जाता रहता था.

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने 16 वर्षीय किशोरी से प्रेम संबंध बनाकर अपने एक मित्र के घर किशोरी से दुष्कर्म किया. किशोरी के घर में पता चलने के बाद थाने में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, सह धारा 4, पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

कन्हानः प्रेम संबंध की आड़ में एक नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में संबंधित नाबालिग लड़की के घर वालों ने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

आरोपी खदान का रहने वाला वीरू अशोक टेकाम (23) है. मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की आरोपी के पड़ोस में ही रहती है. आरोपी की किशोरी के चाचा के लड़के से दोस्ती होने की वजह से वह अक्सर किशोरी के घर आता-जाता रहता था.

इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने 16 वर्षीय किशोरी से प्रेम संबंध बनाकर अपने एक मित्र के घर किशोरी से दुष्कर्म किया. इस संबंध में किशोरी के घर में पता चलने के बाद थाने में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, सह धारा 4, पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

मप्र में विधवा के साथ क्रूरता के साथ गैंगरेप

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में चार लोगों ने 45 वर्षीय विधवा महिला के साथ गैंगरेप कर उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ डालकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. शनिवार को हुई इस घटना के सिलसिले में पुलिस चार आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि यह घटना सीधी से लगभग 60 किमी दूर अमिलिया गांव में शनिवार रात को हुई.

पीड़िता के पति का चार वर्ष पहले निधन हो चुका है और वह आजीविका के लिए गांव में ही अपनी झोपड़ी में छोटी दुकान चलाती है. वह अपनी छोटी बहन और दो बच्चों के साथ वहीं रहती है. अमिलिया थाने के प्रभारी निरीक्षक दीपक बघेल ने बताया कि शनिवार रात पीड़िता अपनी दुकान बंद कर झोपड़ी में सोने चली गई थी, तभी रात करीब 10 बजे आरोपी वहां पहुंचे और पीने के लिए पानी मांगा. महिला के इनकार करने पर वे जबरदस्ती झोपड़ी में घुस आए और उसके साथ गैंगरेप किया.

रेप के बाद उन्होंने पीडि़ता के निजी अंगों में लोहे के छड़ डालकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला बेहोश हो गई. उन्होंने बताया कि घटना के समय पीड़िता की छोटी बहन और दोनों बेटे घर पर ही थे, लेकिन वह मदद के लिए लोगों को नहीं बुला सकें क्योंकि उनकी झोपड़ी गांव से अलग सुनसान जगह पर थी. उन्होंने बताया कि घटना के बाद पीडि़ता की बहन ने आटोरिक्शा से पीड़िता को अमलिया पुलिस थाने लेकर आई, जहां से उसको सीधी के जिला अस्पताल में भेजा गया.

वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पड़ोसी रीवा जिले के शासकीय अस्पताल में भेजा गया है. जहां उसकी हालत सुधार के साथ खतरे से बाहर बताई गई है. बघेल ने बताया कि महिला के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कल ही चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा