लाइव न्यूज़ :

Nagpur railway station: नागपुर रेलवे स्टेशन पर लकड़ी से पीटा, 2 की मौत और 4 घायल 

By फहीम ख़ान | Updated: October 7, 2024 12:20 IST

Nagpur railway station:एक यात्री ने प्लेटफार्म पर दम तोड़ दिया था वही उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय दूसरे की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देNagpur railway station: रेलवे पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया।Nagpur railway station: इलाज शासकीय इंदिरा गांधी अस्पताल (मेयो अस्पताल) में जारी है।Nagpur railway station: सभी घायलों को तुरंत नजदीकी में अस्पताल पहुंचाया गया।

Nagpur railway station: नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर सोमवार की सुबह अचानक ऐसा कुछ हुआ कि वहां का मंजर देखकर सभी यात्रियों के रोंगटे खड़े हो गए। प्लेटफार्म पर सुबह सवेरे सो रहे कुछ यात्रियों की एक मनोरोगी आरोपी ने लकड़ी लेकर बेरहमी से पिटाई की। इस वारदात में कल दो लोगों की मौत हुई है। एक यात्री ने प्लेटफार्म पर दम तोड़ दिया था वही उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय दूसरे की मौत हो गई। इस वारदात में करीबन तीन लोग घायल होने की जानकारी है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि घायलों का इलाज शासकीय इंदिरा गांधी अस्पताल (मेयो अस्पताल) में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार एक मनोरोगी व्यक्ति ने सोमवार की सुबह प्लेटफार्म नंबर 7 पर कुछ लोगों की लकड़ी से पिटाई की. इस घटना में घटनास्थल पर ही एक की मौत हुई और चार घायल हुए। हालांकि रेलवे पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

सभी घायलों को तुरंत नजदीकी में अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन उपचार के लिए ले जाते समय एक और घायल ने दम तोड़ दिया। नागपुर रेलवे स्टेशन पर हुई वारदात से यात्रियों में भाई का वातावरण है। इस मामले में जीआरपी के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी एक मनोरोगी है और मृतकों में मजदूर भी शामिल है। अभी मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये