Nagpur railway station: नागपुर रेलवे स्टेशन पर लकड़ी से पीटा, 2 की मौत और 4 घायल
By फहीम ख़ान | Updated: October 7, 2024 12:20 IST2024-10-07T10:49:08+5:302024-10-07T12:20:23+5:30
Nagpur railway station:एक यात्री ने प्लेटफार्म पर दम तोड़ दिया था वही उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय दूसरे की मौत हो गई।

Nagpur railway station
Nagpur railway station: नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर सोमवार की सुबह अचानक ऐसा कुछ हुआ कि वहां का मंजर देखकर सभी यात्रियों के रोंगटे खड़े हो गए। प्लेटफार्म पर सुबह सवेरे सो रहे कुछ यात्रियों की एक मनोरोगी आरोपी ने लकड़ी लेकर बेरहमी से पिटाई की। इस वारदात में कल दो लोगों की मौत हुई है। एक यात्री ने प्लेटफार्म पर दम तोड़ दिया था वही उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय दूसरे की मौत हो गई। इस वारदात में करीबन तीन लोग घायल होने की जानकारी है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि घायलों का इलाज शासकीय इंदिरा गांधी अस्पताल (मेयो अस्पताल) में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार एक मनोरोगी व्यक्ति ने सोमवार की सुबह प्लेटफार्म नंबर 7 पर कुछ लोगों की लकड़ी से पिटाई की. इस घटना में घटनास्थल पर ही एक की मौत हुई और चार घायल हुए। हालांकि रेलवे पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
सभी घायलों को तुरंत नजदीकी में अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन उपचार के लिए ले जाते समय एक और घायल ने दम तोड़ दिया। नागपुर रेलवे स्टेशन पर हुई वारदात से यात्रियों में भाई का वातावरण है। इस मामले में जीआरपी के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी एक मनोरोगी है और मृतकों में मजदूर भी शामिल है। अभी मामले की जांच जारी है।



