लाइव न्यूज़ :

Nagpur Railway Station: आजाद हिंद एक्सप्रेस से 3.2 किलो सोना जब्त, कीमत 2 करोड़ रुपए,  युवक अरेस्ट, बांग्लादेश से लाया था और मुंबई ज्वेलर तक पहुंचाना था...

By फहीम ख़ान | Updated: January 23, 2024 14:20 IST

Nagpur Railway Station: जब्त सोने की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए बताई गई है. सोना तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देडीआरआई की जांच टीम आकाओं को ढूंढ रही हैं. आरोपियों को सोने की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था.मामले में युवक को सोने की डिलीवरी मुंबई में देनी थी.

Nagpur Railway Station: रेलवे सुरक्षा बल व राजस्व खुफिया निदेशालय ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर आजाद हिंद एक्सप्रेस से करीब 3 किलो 200 ग्राम सोना जब्त किया है. मामला 17 जनवरी का है. जब्त सोने की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए बताई गई है. सोना तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.

डीआरआई की जांच टीम इनके आकाओं को ढूंढ रही हैं. युवक से कड़ाई से पूछताछ जारी है. मिली जानकारी के अनुसार, डीआरआई की टीमों को गुप्त सूचना मिलने के बाद नागपुर रेलवे स्टेशन पर आजाद हिंद एक्सप्रेस से उतरे एक युवक से पूछताछ की गई. जांच दौरान उसके पास से करीबन 3 किलो 200 ग्राम सोना बरामद किया गया. इसकी कीमत 2 करोड़ रुपए आंकी गई है. टीम ने युवक से जब इस बारे में पूछताछ की तो उसने टालमटोल भरे जवाब दिए. 

मुंबई पहुंचाया जा रहा था सोना 

जानकारी मिली है कि संबंधित युवक 2 करोड़ रुपए का यह सोना लेकर बांग्लादेश से कोलकाता पहुंचा था. वहां से वह नागपुर आया और नागपुर में उतरने के बाद यहां से वह सोना लेकर सीधे मुंबई जाने वाला था. जानकारी यह भी मिली है कि युवक यह सोना मुंबई के किसी ज्वेलर को देने वाला था. 

हब बनता जा रहा है नागपुर

इस मामले में युवक को सोने की डिलीवरी मुंबई में देनी थी. डीआरआई युवक से कड़ाई से पूछताछ कर रही है. पिछले कुछ महीनों से नागपुर सोना तस्करी का हब बनता जा रहा है. हाल के दिनों में आजाद हिंद एक्सप्रेस में ही दो आरोपियों को सोने की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था.

पुलिस उनके आका को खोजती रही. वे दोनों आरोपी महाराष्ट्र के थे. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व में टॉवेल में लपेटकर सोने की तस्करी किए जाने के मामले भी उजागर हो चुके है. रेलवे स्टेशन के साथ ही एयरपोर्ट पर भी तस्करी का सोना पकड़ा जा चुका है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रनागपुरबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद