लाइव न्यूज़ :

दो नाबालिगों का अपहरण, परिजनों को झांसा देकर भगाने का संदेह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2021 20:20 IST

नागपुर का मामलाः गुरुवार की शाम सीताबर्डी के मानस चौक से 17 वर्षीय पहली नाबालिग ने अपनी बड़ी बहन को फोन पर बस नहीं मिलने से देरी होने की जानकारी दी थी.

Open in App
ठळक मुद्देपरिजनों को नाबालिग को झांसा देकर भगाने का संदेह है. कलमना से शनिवार की दोपहर 2.30 बजे 17 वर्षीय नाबालिग घर पर जानकारी दिए बिना कहीं चली गई. काफी खोज करने पर भी पता नहीं चला है.

नागपुरः शहर के सीताबर्डी व कलमना इलाके से दो 17 वर्षीय नाबालिग लड़कियां लापता हो गईं.

गुरुवार की शाम सीताबर्डी के मानस चौक से 17 वर्षीय पहली नाबालिग ने अपनी बड़ी बहन को फोन पर बस नहीं मिलने से देरी होने की जानकारी दी थी. इसके बाद से घर नहीं लौटी है. परिजनों को नाबालिग को झांसा देकर भगाने का संदेह है.

दूसरे मामले में कलमना से शनिवार की दोपहर 2.30 बजे 17 वर्षीय नाबालिग घर पर जानकारी दिए बिना कहीं चली गई. उसकी काफी खोज करने पर भी पता नहीं चला है. फरियादी परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अज्ञात आरपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दी

बेला स्थानीय थाने की हद में शनिवार 27 मार्च को अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी. पहली घटना एक कारखाने के क्वार्टर में सुबह 5:30 बजे उजागर हुई. मृतक योगेश शिवाजी लांडे (31) है. वह पारस, जि. अकोला का मूलनिवासी था.

दूसरी घटना सुबह 6:30 बजे पिपरा परिसर में सामने आई. मृतक मंगेश गणपतराव घोड़मारे (30) है. वह शेगांव, तह. वरोरा का रहने वाला था. उसका शव किशोर कारमोरे (41) के खेत में फंदे पर लटका पाया गया. दोनों घटनाओं में बेला पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है. हवलदार गणेश पाल और अजय चौधरी जांच कर रहे हैं.

शेयर में निवेश का झांसा देकर 1 लाख की धोखाधड़ी

जूनी कामठी इलाके के प्लॉट डेवलपर्स ने शेयर में निवेश कर ज्यादा कमाई का झांसा देकर एक निवेशक से 1 लाख रुपए की ठगी की है. आरोपी स्वागत नगर निवासी मो. इरशाद रहमान सिद्दीकी (35) है. फरियादी मो. मुस्ताक अहमद (30) है. आरोपी मो. इरशाद का प्लॉट बिक्री का व्यवसाय है. उसने जनवरी 2017 में मो. मुस्ताक को शेयर खरीद कर 3 साल में ज्यादा कमाई होने का झांसा दिया था.

इसके चलते मो. मुस्ताक ने 13 जनवरी 2017 को मो. इरशाद से 1 लाख रुपए के शेयर खरीदे थे. तीन साल की अवधि पूरी होने पर मुस्ताक ने 3 लाख 40 हजार रुपए की मांग की. लेकिन आरोपी टालमटोल करने लगा. कुछ दिनों बाद आरोपी ने मुस्ताक को चेक दिया परंतु चेक बाउंस हो गया.

इसके बाद उससे दोबारा पैसे वापस मांगने पर आरोपी गालियां देकर धमकाने लगा. फरियादी की शिकायत पर जूनी कामठी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा