लाइव न्यूज़ :

प्रेम संबंध में नाबालिग छात्रा का यौन शोषण, गर्भवती होने से खुलासा, गुमराह करती रही पीड़िता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2021 19:33 IST

नागपुर का मामलाः 16 वर्षीय पीड़ित छात्रा की एक युवक से मित्रता है. युवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाए. छात्रा ने इसकी परिजनों को जानकारी नहीं दी.

Open in App
ठळक मुद्देछात्रा गर्भवती हो गई. संदेह होने पर परिजन 19 मार्च को उसे चिकित्सक के पास ले गए. गर्भवती होने की पुष्टि हुई. छात्रा का गर्भपात भी हो गया. मामला गंभीर होने से मंगलवार को अस्पताल ने मानकापुर पुलिस को सूचना दी.

नागपुरः प्रेम संबंध में नाबालिग छात्रा का यौन शोषण किया गया. छात्रा के गर्भवती होने के बाद वाकया सामने आया. छात्रा द्वारा सच्चाई छुपाए जाने से पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ा.

16 वर्षीय पीड़ित छात्रा की एक युवक से मित्रता है. युवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाए. छात्रा ने इसकी परिजनों को जानकारी नहीं दी. इसी बीच छात्रा गर्भवती हो गई. संदेह होने पर परिजन 19 मार्च को उसे चिकित्सक के पास ले गए. वहां गर्भवती होने की पुष्टि हुई. छात्रा का गर्भपात भी हो गया. मामला गंभीर होने से मंगलवार को अस्पताल ने मानकापुर पुलिस को सूचना दी.

इसके बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने छात्रा और उसकी मां से पूछताछ की. छात्रा ने सच्चाई छिपाने के लिए एक नई कहानी बनाई. उसने बताया कि जनवरी के दूसरे हफ्ते में शाम के वक्त वह पैदल घर जा रही थी. मानकापुर परिसर के नाले के पास बाइक सवार ने उसे रोका. उसने जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. पिटाई से वह बेहोश हो गई.

इसके बाद युवक ने उससे बलात्कार किया. भयभीत होने से उसने यह बात किसी को नहीं बताई. उसकी मां ने भी अधिक जानकारी होने से इनकार किया. पुलिस को नाबालिग की बात पर संदेह हुआ. उसने बलात्कार तथा पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर मोबाइल की जांच की. इसमें तीन-चार युवकों पर संदेह हुआ. पुलिस सभी को थाने ले आई. इसके बाद एक युवक से उसके रिश्ते होने का पता चला. पुलिस ने इस युवक को हिरासत में ले लिया है. देर रात तक उससे पूछताछ की जा रही थी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा