लाइव न्यूज़ :

नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार की थानेदारों को नसीहत, अवैध धंधे चलाने वालों की खैर नहीं, दिए कई निर्देश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 30, 2020 20:00 IST

नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने क्राइम बैठक में आला अधिकारी और थानेदारों को ऐसे अपराधी और अवैध धंधों से जुड़े लोगों को सबक सिखाने के निर्देश दिए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देअमितेश कुमार ने अवैध धंधों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है. पुलिस आयुक्त ने कहा कि अवैध धंधे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.अपराध पर काबू और भयमुक्त सिटी बनाने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाने में भी संकोच नहीं किया जाना चाहिए.

नागपुरः सिटी में रहकर ग्रामीण अथवा दूसरे इलाकों में अवैध धंधे संचालित करने वालों की भी अब खैर नहीं रहने वाली है.

पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बुधवार को आयोजित क्राइम बैठक में आला अधिकारी और थानेदारों को ऐसे अपराधी और अवैध धंधों से जुड़े लोगों को सबक सिखाने के निर्देश दिए हैं. पुलिस आयुक्त की भूमिका से थानेदारों में खलबली मची हुई है.

ज्ञात हो कि पुलिस आयुक्त की कुर्सी संभालने के बाद से अमितेश कुमार ने अवैध धंधों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है. उन्होंने थानेदारों के भरोसे रहने की बजाय कथित हाई प्रोफाइल क्रिकेट बुकी की खुद ही कुटाई की थी. इसके बाद जो इक्का-दुक्का अवैध धंधे शहर में चोरी-छुपे चल रहे थे, उन्होंने भी दुकान समेट ली थी.

इसके बाद शहर के बड़े खिलाडि़यों के ग्रामीण पुलिस और दूसरे जिलों में अवैध धंधे संचालित किए जाने की खबरें आ रही हैं. पुलिस आयुक्त ने थानेदारों को साफ शब्दों में कहा कि नागपुर का कोई अपराधी दूसरे स्थानों पर अवैध धंधा चलाता है तो यह भी पुलिस के लिए गंभीर है.

ऐसे लोगों की निगरानी कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. अपराध और अवैध धंधे अथवा उनसे जुड़े लोगों के लिए शहर में कोई जगह नहीं है. उन्हें इस तरह सबक सिखाया जाना चाहिए कि उसकी चर्चा से ही दूसरों को सबक मिल जाए. पुलिस आयुक्त ने कहा कि अवैध धंधे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.

अपराध पर काबू और भयमुक्त सिटी बनाने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाने में भी संकोच नहीं किया जाना चाहिए. अमितेश कुमार ने हत्या की वारदातों की रोकथाम के लिए थानेदारों को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए. मकोका, एमपीडीए से रिहा हुए अपराधियों की निगरानी करने और थानों के टॉप 20 के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. झोपड़पट्टी सर्चिंग और क्रैक डाउन मुहिम चलाई जाए. पुलिस आयुक्त ने अधिकारी-कर्मियों को पैसों के लालच में नौकरी गंवाने से भी बाज आने को कहा.

पुलिस आयुक्त ने नए साल की आड़ में अपराधियों के सक्रिय होने की आशंका को देखते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी. बॉक्स : खराब हो सकता है नया साल शहर के कुछ चर्चित अपराधी सिटी पुलिस की सीमा के बाहर जुआ अड्डे चला रहे हैं.

कालू, बावाजी, राऊत, गणेश जैसे कई चर्चित नाम हैं जो बेखौफ होकर रोज लाखों रुपए की हार-जीत कर रहे हैं. यह अड्डे अन्य अपराधियों की आंख में भी खटके हुए हैं. इन अपराधियों का नया साल खराब होना तय बताया जा रहा है. इसी तरह पुलिस विभाग में दलाल के तौर पर सक्रिय लोगों की भी उल्टी गिनती आरंभ होने वाली है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रमुंबईनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट