लाइव न्यूज़ :

नाबालिग प्रेमिका को बनाया गर्भवती, प्रेमी के शादी से इंकार के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2021 13:42 IST

आरोपी शुभम शंकरराव शेडके (24) सिविल इंजीनियर है. पीडि़त 17 वर्षीय नाबालिग शुभम के पड़ोस में ही रहती है. एक निजी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर शुभम के नाबालिग से कुछ साल पहले प्रेम संबंध बन गए.

Open in App
ठळक मुद्दे2020 को शुभम ने नाबालिग को शादी का वादा करते हुए शारीरिक संबंध बनाए.शुभम को गर्भवती होने की जानकारी देकर जल्द शादी करने के लिए दबाव डाला. नाबालिग ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी.

नागपुरः गणेशपेठ इलाके की एक नाबालिग प्रेमिका को शादी का झांसा देकर गर्भवती बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया है.

आरोपी शुभम शंकरराव शेडके (24) सिविल इंजीनियर है. पीडि़त 17 वर्षीय नाबालिग शुभम के पड़ोस में ही रहती है. एक निजी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर शुभम के नाबालिग से कुछ साल पहले प्रेम संबंध बन गए. इसके बाद 2 दिसंबर 2020 को शुभम ने नाबालिग को शादी का वादा करते हुए शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद से यह सिलसिला चलता रहा.

इसके चलते नाबालिग गर्भवती हो गई. उसने शुभम को गर्भवती होने की जानकारी देकर जल्द शादी करने के लिए दबाव डाला. लेकिन आरोपी शादी करने से इंकार करने लगा. इसे देखते हुए नाबालिग ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी.

नाबालिग के 4 माह की गर्भवती होने से उसके परिजनों ने भी शुभम को समझाने का प्रयास किया. परंतु शुभम के इंकार को देखते हुए पीडि़त ने अपने परिजनों के साथ गणेशपेठ थाने का रुख किया. फरियादी की शिकायत पर शुक्रवार की रात गणेशपेठ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा