लाइव न्यूज़ :

लिव-इन पार्टनर की 12 वर्षीय बेटी से एक साल तक बलात्कार, 37 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2023 20:49 IST

नागपुर में हुडकेश्वर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी अक्टूबर 2022 से अपनी 32 वर्षीय लिव-इन पार्टनर और पहली शादी से उसकी बेटी के साथ रह रहा था। जब भी उसकी मां काम के लिए बाहर जाती थी, वह नाबालिग का यौन उत्पीड़न करता था।’’

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी पिछले एक साल से अपराध में शामिल था।पीड़िता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था। आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है।

नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर शहर में अपनी लिव-इन पार्टनर की 12 वर्षीय बेटी से एक साल तक बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 37 वर्षीय आरोपी शहर के वाठोडा इलाके का निवासी है।

नागपुर में हुडकेश्वर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी अक्टूबर 2022 से अपनी 32 वर्षीय लिव-इन पार्टनर और पहली शादी से उसकी बेटी के साथ रह रहा था। जब भी उसकी मां काम के लिए बाहर जाती थी, वह नाबालिग का यौन उत्पीड़न करता था।’’ उन्होंने कहा कि आरोपी पिछले एक साल से अपराध में शामिल था और पीड़िता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था।

 जिसके कारण उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया। हालांकि, लड़की ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और हाल में अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली