लाइव न्यूज़ :

नायलॉन मांजे से युवक की गर्दन कटी, हालत गंभीर, बाइक से जा रहा...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 16, 2021 21:06 IST

नागपुर के टेका, फारूख नगर में नायलॉन मांजे से युवक की गर्दन कट गई. सिंधु कॉलेज के पास पांचपावली रोड पर अचानक सामने नायलॉन का मांजा आ गया.

Open in App
ठळक मुद्देघटना शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे की है. इस घटना से परिसर में खलबली मच गई.बाइक में मांजा लिपटने से सोहेल की गर्दन में मांजा जा फंसा, जिससे सोहेल की गर्दन काफी गहरी तरह कट गई. आसपास खड़े लोगों की मदद से कमाल चौक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

नागपुर: दुपहिया से जा रहे एक युवक की गर्दन नायलॉन मांजे से कट गई. लहूलुहान हुए युवक का उपचार शुरू है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे की है. इस घटना से परिसर में खलबली मच गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार टेका, फारूख नगर निवासी सोहेल अहतशाम अंसारी (28) टेका से मोमिनपुरा की ओर जा रहे थे. इसी दरमियान सिंधु कॉलेज के पास पांचपावली रोड पर अचानक सामने नायलॉन का मांजा आ गया.

वे इससे बचने का प्रयास करते, तभी सोहेल के बगल वाली बाइक पर मांजा जाकर लिपट गया. बाइक में मांजा लिपटने से सोहेल की गर्दन में मांजा जा फंसा, जिससे सोहेल की गर्दन काफी गहरी तरह कट गई. नायलॉन मांजे से लहूलुहान सोहेल को पास से गुजर रहे उसी के एक परिचित युवक ने तुरंत ही आसपास खड़े लोगों की मदद से कमाल चौक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

परिवार के सूत्रों के अनुसार गर्दन काफी गहरी तरह से कटी है. इसलिए युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसका उपचार शुरू है. उल्लेखनीय है कि नायलॉन मांजे पर प्रतिबंध है. इसके बावजूद मनपा प्रशासन को ठेंगा दिखाकर गैर-जिम्मेदार लोग धड़ल्ले से इसका उपयोग कर रहे हैं.

लेकिन, प्रशासन की उदासीनता बरकरार रहने से आए दिन नायलॉन मांजे से हादसे हो रहे हैं. पिछले दिनों एक युवक की जान चली गई लेकिन अब भी कुछ गैर-जिम्मेदार लोग बड़ी बेशर्मी से खूनी मांजे का इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं मनपा प्रशासन का दस्ता उदासीन है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO