लाइव न्यूज़ :

खामला में गुंडे की हत्या, कुछ दिनों पहले ही जेल से आया था बाहर, गैंगवार भड़कने की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2021 19:44 IST

नागपुर में सोनेगांव के खामला-जयताला रोड पर यह हादसा हुआ. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देतीन दिन पहले ही नीलेश जेल से जमानत पर रिहा हुआ था.नीलेश के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं. नीलेश अपने मित्र प्रतीक के साथ खामला के लंडन स्ट्रीट से सटे मैदान में शराब पीकर बैठा था.

नागपुरः सोनेगांव के खामला-जयताला रोड पर सोमवार की शाम एक गुंडे की अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी. मृतक खामला निवासी नीलेश राजेश नायडू (31) है.

इस हमले में उसका साथी प्रतीक सहारे जख्मी हो गया. लेकिन घटना स्थल से भाग निकलने से उसकी जान बच गई. इसके बाद इलाके में गैंगवार होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा है. नीलेश के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं. सूत्रों के अनुसार तीन दिन पहले ही नीलेश जेल से जमानत पर रिहा हुआ था.

शाम 5 बजे से नीलेश अपने मित्र प्रतीक के साथ खामला के लंडन स्ट्रीट से सटे मैदान में शराब पीकर बैठा था. दोनों के शराब में टुन्न होते ही चार युवक चाकू, लोहे की रॉड लेकर पहुंच गए. आरोपियों ने दोनों को घेरकर हमला कर दिया. लेकिन नीलेश आरोपियों के टॉरगेट पर था.

उसे आरोपी घटना स्थल पर ही ढेर करने के इरादे से पहुंचे थे. उसे हथियारों से गोदने के बाद भी पत्थर से हमला कर दिया जबकि प्रतीक पैर में चाकू लगने के बाद भी भाग निकला. हालांकि हत्यारों की तलाश में पुलिस जुटी थी. लेकिन खबर लिखे जाने तक आरोपियों का पता नहीं चल सका था. यह वारदात इलाके में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर होने की चर्चा है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली