नागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर
By फहीम ख़ान | Updated: April 7, 2026 13:15 IST2026-04-07T13:14:12+5:302026-04-07T13:15:02+5:30
Nagpur in a tizzy: फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है.

photo-lokmat
Highlightsनागपुर पुलिस के बम स्क्वायड और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है.पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है. एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र में कड़ा बंदोबस्त किया गया है.
नागपुर: शहर के सेंट्रल एवेन्यू स्थित दोसर भवन चौक पर संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार मौके से डेटोनेटर और जिलेटिन बरामद होने की खबर है. सूचना मिलते ही नागपुर पुलिस के बम स्क्वायड और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है.
पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है. एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र में कड़ा बंदोबस्त किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है.


