लाइव न्यूज़ :

दोस्त के भाई ने पीटा तो लड़की ने कुएं में कूद कर दी जान, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 26, 2019 12:35 IST

दोस्त के भाई के हाथों पिटने से क्षुब्ध 17 साल की एक लड़की ने कुएं में कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे17 साल की एक लड़की ने कुएं में कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। लड़की के उसी गांव के रहने वाले युवक आकाश के साथ संबंध थे।

शहर के हिंगना में स्थित एक कॉलेज में दोस्त के भाई के हाथों पिटने से क्षुब्ध 17 साल की एक लड़की ने कुएं में कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार की है। हिंगना पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक राजेश घुगे ने बताया कि लड़की के उसी गांव के रहने वाले युवक आकाश के साथ संबंध थे।

आकाश के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार की दोपहर आकाश का छोटा भाई प्रकाश लड़की के कॉलेज आया। वहां आकाश के साथ रिश्ते को लेकर उनके बीच बहस हुई और प्रकाश ने सबके सामने लड़की को कथित तौर पर पीटा। बताया जाता है कि लड़की की मां कॉलेज जा कर उसे घर ले आई। पता चलने पर पिता ने लड़की को डांटा और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।

एएसआई घुगे के अनुसार, बाद में लड़की घर से निकली और गांव में ही बने एक कुएं में कूद गई। अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया जाएगा।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह