लाइव न्यूज़ :

हत्या के लिए पिस्टल लेकर घूमते मिला गुंडा प्रतिद्वंदी से बदले का प्लान, पुलिस के हत्थे चढ़ा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 27, 2018 07:53 IST

आज होना था 'गेम' सूत्रों के अनुसार डॉमनिक की सोमवार को अदालत में पेशी थी. अक्षय को इसकी जानकारी थी. उसने अदालत आने-जाने के दौरान डॉमनिक से बदला लेने का तय किया था. इसके पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया. इस योजना में अन्य साथियों के भी लिप्त होने का संदेह है.

Open in App

नागपुर: प्रतिद्वंद्वी से बदला लेने के लिए हत्या करने के इरादे से पिस्टल के साथ घूम रहा अपराधी सदर पुलिस के हाथ लगा है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके पिस्टल बरामद की है. अपराधी के पकड़े जाने से हत्या की वारदात टल गई है. आरोपी अक्षय किशोर बैसवारे उर्फ कनोजिया है. अक्षय आपराधिक प्रवृत्ति का है. 24 जुलाई 2018 को सदर के अपराधी डॉमनिक और तुर्केल ने उस पर कातिलाना हमला किया था.

अक्षय ने खुद को बचाने के लिए उसके साथ मौजूद मित्र कृष्णा राजू नायर को अपनी ओर खींच लिया था. इस वजह से हथियार का वार कृष्णा को सहन करना पड़ा था. उसकी मौके पर मृत्यु हो गई थी जबकि अक्षय जख्मी हो गया था. यह वारदात गिट्टीखदान के तिकोनी पार्क के पास हुई थी. इसके बाद से डॉमनिक और तुर्केल जेल में हैं. 23 नवंबर को डॉमनिक की जमानत पर रिहाई हुई है. इसके बाद से अक्षय को डॉमनिक अपने लिए खतरा नजर आ रहा था.

उसे संदेह था कि डॉमनिक साथियों की मदद से पुन: उसकी हत्या करने की योजना बना सकता है. इस वजह से उसने डॉमनिक को खत्म करने का तय किया. वह रिवाल्वर लेकर डॉमनिक की हत्या करने का मौका खोज रहा था. इसकी सदर थाने के हवलदार विनोद तिवारी तथा संदीप पांडे को भनक लग गई. उन्होंने योजना बनाकर रविवार की रात 12.30 बजे तीन मुंडी चौक के पास अक्षय को पकड़ा.

तलाशी लेने पर उसके पास रिवाल्वर मिली. उसने डॉमनिक की हत्या के इरादे से पिस्टल रखे होने का बताया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके रिवाल्वर बरामद कर ली. अक्षय के पकड़े जाने से बड़ी वारदात टल गई. यह कार्रवाई थानेदार सुनील बोंडे के मार्गदर्शन में पीएसआई चौरसिया, पिंपले, एएसआई नागोराव गोमासे, हवलदार विनोद तिवारी तथा संदीप पांडे ने की.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह