लाइव न्यूज़ :

पुलिस सिपाही ने घर में घुसकर महिला पर किया हमला, नशे में था, चांटे मारकर हाथ मोड़ी...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 10, 2021 13:08 IST

नागपुर का मामलाः हुड़केश्वर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ असंज्ञेय मामला दर्ज किया. आरोपी राजकुमार मस्के है. मस्के एमआईडीसी थाने में कार्यरत है.

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित 50 वर्षीय महिला हुड़केश्वर थाना परिसर में रहती हैघर के नीचे महिला के दामाद की निर्माण कार्य सामग्री की दुकान है.दोपहर 3 बजे मस्के वहां आया. बताया जाता है कि मस्के नशे में था.

नागपुरः एमआईडीसी थाने के सिपाही ने घर में घुसकर एक महिला पर हमला कर दिया. यह वारदात हुड़केश्वर थाने के तहत हुई.

काफी टालमटोल के बाद हुड़केश्वर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ असंज्ञेय मामला दर्ज किया. आरोपी राजकुमार मस्के है. मस्के एमआईडीसी थाने में कार्यरत है. पीड़ित 50 वर्षीय महिला हुड़केश्वर थाना परिसर में रहती है. उनके घर के नीचे महिला के दामाद की निर्माण कार्य सामग्री की दुकान है.

दोपहर 3 बजे मस्के वहां आया. बताया जाता है कि मस्के नशे में था. दुकान बंद होने से वह संतप्त हो गया. वह दुकान बंद होने की वजह पूछने के लिए पीड़ित महिला के घर गया. वहां गालियां देकर हंगामा मचाने लगा. महिला ने उसे गालियां नहीं देने की नसीहत दी.

इसके बाद भी मस्के के शांत नहीं होने पर महिला घर के बाहर आकर उसे वहां से जाने के लिए बोलने लगी. इसी बीच मस्के आगबबूला हो गया. वह महिला से मारपीट करने लगा. उसने महिला को चांटे मारकर हाथ मोड़ दिया. महिला का शोर सुनकर परिसर के लोग वहां पहुंचे. यह देखकर मस्के भाग खड़ा हुआ.

महिला के घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. महिला ने परिजनों के साथ हुड़केश्वर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. उस वक्त तक उसे मस्के के पुलिसकर्मी होने का पता नहीं था. हुड़केश्वर पुलिस मामला दर्ज करने में टालमटोल करने लगी. उसने महिला को निजी अस्पताल में मेडिकल जांच कराने को कहा.

वहां जाने पर चिकित्सक ने मारपीट का मामला बताते हुए मेडिकल कॉलेज जाने को कहा. इसके बाद पुलिस ने महिला को मेडिकल भेजा. इसी बीच महिला के परिजनों को मस्के के पुलिसकर्मी होने का पता चला. उन्होंने हुड़केश्वर पुलिस को आला अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी.

इसके बाद पुलिस ने मारपीट तथा गालियां देने का असंज्ञेय मामला दर्ज किया. पुलिस की इस भूमिका से महिला के परिजन संतप्त हैं. उन्होंने आला अधिकारियों को घटना की शिकायत की. इसके बाद पुलिस हरकत में आई. उसने महिला की पुन: मेडिकल जांच कर कार्रवाई आरंभ की.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा