लाइव न्यूज़ :

मालिक की नाबालिग बेटी का अपहरण, कोलकाता के युवक को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2021 21:44 IST

नागपुर का मामलाः रहमत विवाहित है. उसे तीन संतान हैं. वह माग्राहाट के एक स्टील कारखाने में काम करता था. इसी दौरान उसने मालिक की 16 वर्षीय बेटी को अपने प्रेम के झांसे में लिया.

Open in App
ठळक मुद्दे नाबालिग दसवीं की छात्रा है. रहमत 6 मार्च को नाबालिग के साथ फरार हो गया.अमितेश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा दल (एसएसबी) को कार्रवाई के आदेश दिए. एसएसबी को नाबालिग के यशोधरा नगर में होने का पता चला. पश्चिम बंगाल पुलिस ने पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को इसकी सूचना दी.

नागपुरः मालिक की नाबालिग बेटी को अगवा करने वाले कोलकाता के युवक को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है. आरोपी रहमत कलाम शेख (27) गोलाबरई, माग्राहाट, 24 परगना, पश्चिम बंगाल है.

रहमत विवाहित है. उसे तीन संतान हैं. वह माग्राहाट के एक स्टील कारखाने में काम करता था. इसी दौरान उसने मालिक की 16 वर्षीय बेटी को अपने प्रेम के झांसे में लिया. उसे बाहर जाकर शादी करने का झांसा दिया. नाबालिग दसवीं की छात्रा है. रहमत 6 मार्च को नाबालिग के साथ फरार हो गया.

माग्राहाट पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया. माग्राहाट से रहमत नागपुर पहुंचा. यहां यशोधरा नगर के बंदेनवाज नगर स्थित रेडीमेड कपड़े के कारखाने में काम करने लगा. इसी दौरान माग्राहाट पुलिस को रहमत के नागपुर में होने का पता चला. पश्चिम बंगाल पुलिस ने पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को इसकी सूचना दी.

अमितेश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा दल (एसएसबी) को कार्रवाई के आदेश दिए. एसएसबी को नाबालिग के यशोधरा नगर में होने का पता चला. पुलिस ने शनिवार को उसे खोज निकाला. उसकी जानकारी के आधार पर रहमत को पकड़ा गया. माग्राहाट पुलिस भी आज नागपुर पहुंच गई.

वह ट्रांजिट रिमांड लेकर नाबालिग और रहमत को लेकर रवाना हुई है. जांच में उसके खिलाफ शारीरिक शोषण का मामला भी दर्ज हो सकता है. यह कार्रवाई अपर आयुक्त सुनील फुलारी, डीसीपी गजानन राजमाने के मार्गदर्शन में पीआई सार्थक नेहेते, पीएसआई मंगला हरडे, कर्मचारी अनिल अंबाड़े, राशिद खान, मनीष रामटेके, अजय पौनीकर, भूषण झाड़े तथा सुजाता पाटिल ने की.

उधारी के पैसों के लिए दो गुट में मारपीट

उधारी के लेन-देन को लेकर पांचपावली में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई. यह वारदात शनिवार की रात पांचपावली के पीली मारबत चौक के पास हुई. धम्मदीप नगर निवासी गुलशन बोकड़े का ऋषभ राधेश्याम पैगवार से उधारी के पैसों को लेकर विवाद चल रहा था. शनिवार की रात ऋषभ रुपए वापस मांगने के लिए गुलशन के पास आया.

गुलशन के संतोषजनक जवाब नहीं देने से ऋषभ गालियां देने लगा. गुलशन के गालियां देने से मना करने पर ऋषभ के दोनों भाई भी वहां आ गए. उन्होंने धक्का देकर गुलशन को गिरा दिया. ऋषभ पेट में चाकू घोंपकर गुलशन को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

इस वारदात का बदला लेने के लिए रात 12 बजे गुलशन बोकड़े, लखन धुरिया, हर्षल टेंभेकर और सात से आठ साथियों के साथ ऋषभ पैगवार के घर पहुंचे. घर में घुसकर पिटाई करते हुए ऋषभ को सड़क पर ले आए. उसे जमीन पर पटक दिया. घर के सामने खड़ी एक्टिवा को तोड़ डाला. पांचपावली पुलिस ने ऋषभ और उसके भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास जबकि गुलशन बोकड़े तथा उसके साथियों के खिलाफ दंगे का मामला दर्ज किया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना