लाइव न्यूज़ :

पारिवारिक कलह के चलते पिता ने अपनी सात साल की मासूम बेटी की गला घोंटकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2021 21:29 IST

नागपुर का मामलाः वारदात बूटीबोरी के समीप धवलपेठ में मंगलवार की सुबह उजागर हुई. इस प्रकरण में बालिका के पिता गजानन काले और दादा मोहन काले को गिरफ्तार किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देगला घोंटकर बेटी की हत्या, पिता और दादा गिरफ्तार।गजानन का गांव में ही रहने वाले सूर्यभान काकड़े की बेटी ज्योति के साथ विवाह हुआ था.दांपत्य जीवन शुरू होने के कुछ समय बाद उनके बीच अक्सर विवाद होने लगा.

नागपुरः पारिवारिक कलह के चलते निष्ठूर पिता ने अपनी सात साल की मासूम बेटी की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी. मृतक बिजली गजानन काले है.

वारदात बूटीबोरी के समीप धवलपेठ में मंगलवार की सुबह उजागर हुई. इस प्रकरण में बालिका के पिता गजानन काले और दादा मोहन काले को गिरफ्तार किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गजानन का गांव में ही रहने वाले सूर्यभान काकड़े की बेटी ज्योति के साथ विवाह हुआ था.

दांपत्य जीवन शुरू होने के कुछ समय बाद उनके बीच अक्सर विवाद होने लगा. इससे तंग आकर ज्योति अपनी बेटी बिजली को लेकर मायके चली गई थी. गजानन ज्योति को वापस लाने के लिए कई बार ससुराल गया था. लेकिन, ससुर सूर्यभान काकड़े ने बेटी और नातीन को भेजने से इनकार कर दिया.

सोमवार 22 फरवरी को ज्योति अपनी बेटी बिजली को लेकर बेला (तह. उमरेड) में आयोजित एक विवाह समारोह में गई थी. वहां गजानन भी आया था. दोपहर 2 बजे के बाद बिजली गायब हो गई. उसका कुछ पता नहीं चलने से ज्योति ने बेला थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.

बेला पुलिस ने अपने कार्यक्षेत्र के साथ ही धवलपेठ परिसर में भी बिजली की तलाश की. मंगलवार की सुबह उसका शव बरामद किया गया. प्राथमिक जांच में उसकी गला घोंटकर हत्या की जाने की बात सामने आई. बेला पुलिस ने अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर बिजली के पिता और दादा को गिरफ्तार कर लिया. थानेदार शिवाजी भांडवलकर जांच कर रहे हैं.

विवाह समारोह से अपहरण काले और काकड़े परिवार बेला के गुरु आश्रम में आयोजित विवाह समारोह में पहुंचे थे. वहां से बिजली काले गायब हो गई. खोजबीन के दौरान मोहन काले से पता चला कि बिजली गायब नहीं हुई, बल्कि पिता गजानन उसे साथ ले गया है. गजानन की योजना से अवगत होने तथा गलत जानकारी देने के आरोप में पुलिस ने मोहन काले को भी गिरफ्तार कर लिया.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली