लाइव न्यूज़ :

पिता की गोद गोद में बैठी चार साल की बालिका की मौत, संतुलन बिगड़ा और गिरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2021 22:10 IST

चार साल की बालिका पायल को 30 मार्च की रात उसके पिता प्रेमदास कुंभरे गोद में बिठाकर एक झोपड़ी से दूसरी झोपड़ी में ले जा रहे थे.

Open in App
ठळक मुद्दे अंधेरा होने से प्रेमदास का संतुलन बिगड़ गया.पायल के सिर और पैर पर गहरी चोट आ गई.वह बेटी सहित नीचे गिर पड़े.

नागपुरः  पिता का पैर फिसलने से गोद में बैठी चार साल की बालिका की मौत हो गई. यह हादसा कलमना के भरतवाड़ा में हुआ.

चार साल की बालिका पायल को 30 मार्च की रात उसके पिता प्रेमदास कुंभरे गोद में बिठाकर एक झोपड़ी से दूसरी झोपड़ी में ले जा रहे थे. अंधेरा होने से प्रेमदास का संतुलन बिगड़ गया. वह बेटी सहित नीचे गिर पड़े. इससे पायल के सिर और पैर पर गहरी चोट आ गई. उसका मेडिकल में उपचार चल रहा था. उपचार के दौरान पायल ने दम तोड़ दिया. कलमना पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

हाथ नहीं आ रहे धोखाधड़ी के आरोपी सोसायटी पदाधिकारीः एक प्लॉट दो लोगों को बेचकर धोखाधड़ी करने वाले सोसायटी के पदाधिकारी बेलतरोड़ी पुलिस के हाथ नहीं आ रहे हैं. सीताबर्डी मुकुंद श्यामलाल गोटे (65) दीक्षित वाड़ा, सीताबर्डी की 9 एकड़ खेती थी. उन्होंने पांच एकड़ खेती क्राउन सोसायटी और चार एकड़ मिलिंद सोसायटी को बेची थी.

इसके बाद गोटे ने क्राउन सोसायटी के तत्कालीन अध्यक्ष नारायण जगबाजी पाहुणे (80) गरोबा मैदान, लकड़गंज और मिलिंद सोसायटी के तत्कालीन अध्यक्ष शालिकराम उद्धवजी ढोरे (77) नागभूमि लेआउट की मदद से एक प्लॉट की दो-दो लोगों को बिक्री की. मध्यमवर्गीय लोगों ने यह प्लॉट खरीदे थे. इसके बाद राहुल राऊत ने बेलतरोड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने गोटे, पाहुणे तथा ढोरे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी गायब हो गए है. वह पुलिस के हाथ नहीं लग रहे है. आरोपियों की धोखाधड़ी के और भी कई पीडि़त होने का अनुमान है. उनके पकड़े जाने पर सच्चाई पता चल सकती है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा