लाइव न्यूज़ :

घर के सामने टहल रही इंजीनियरिंग छात्रा से छेड़खानी, रंगे हाथ पकड़े गए अपराधी को लोगों ने पीटा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 9, 2021 14:56 IST

नागपुर का मामलाः नागरिकों ने लालू की जमकर धुनाई कर दी. घटना का पता चलते ही तहसील पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने लालू को हिरासत में ले लिया.

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकों के तत्काल मदद किए जाने से एक बड़ी वारदात टल गई. लालू और उसके साथी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं. घटनास्थल घना रिहायसी परिसर है. वहां कोई बाहरी व्यक्ति इस तरह की वारदात को अंजाम नहीं दे सकता है.

नागपुरः घर के पास टहल रही इंजीनियरिंग छात्रा से छेड़खानी कर अगवा किए जाने का प्रयास विफल हो गया. छात्रा के शोर मचाए जाने से मदद के लिए दौड़े नागरिकों ने एक अपराधी की पकड़कर धुनाई कर दी. यह वारदात सेंट्रल एवेन्यू के गांधी पुतला चौक के पास हुई.

गिरफ्तार आरोपी लालू जगदंबाप्रसाद यादव (31) येरला, कलमेश्वर है. 22 वर्षीय युवती इंजीनियरिंग की छात्रा है. वह रात 10.30 बजे भोजन करने के बाद घर के पास टहल रही थी. उसी वक्त लालू अपने तीन अन्य साथियों के साथ वहां आया. वह छात्रा के पीछे से कार चलाने लगे. रात का वक्त होने से परिसर में अधिक चहल-पहल नहीं थी.

आरोपियों की हलचल देखकर छात्रा को संदेह हुआ. वह सतर्क होकर कार को देखने लगी. इसी बीच लालू कार से उतरकर छात्रा के करीब जाने लगा. उसके द्वारा अगवा किए जाने का खतरा भांपकर छात्रा शोर मचाने लगी. उसी वक्त करीब से गुजर रहा अंकित हरिदास छात्रा की मदद के लिए दौड़ा. उसने लोगों की मदद से लालू को दबोच लिया. यह देखकर कार में सवार लालू के साथी फरार हो गए.

नागरिकों ने लालू की जमकर धुनाई कर दी. घटना का पता चलते ही तहसील पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने लालू को हिरासत में ले लिया. नागरिकों के तत्काल मदद किए जाने से एक बड़ी वारदात टल गई. लालू और उसके साथी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं. वे अगवा किए जाने के प्रयास से इनकार कर रहे हैं.

लालू का कहना है कि वह लघुशंका के लिए कार से उतरा था. उसके साथियों की खोज में तहसील पुलिस ने कलमेश्वर सहित कई स्थानों पर दबिश दी है. घटनास्थल घना रिहायसी परिसर है. वहां कोई बाहरी व्यक्ति इस तरह की वारदात को अंजाम नहीं दे सकता है. इस वारदात से परिसर के नागरिक भी चिंतित हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा