लाइव न्यूज़ :

प्रेमी की मदद से पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2021 16:45 IST

मृतक ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल के पास दंतेश्वर नगर निवासी शेखर बब्बू कनोजिया (47) है. आरोपियों में शेखर की पत्नी सरिता कनोजिया (37) और पंकज चंद्रकांत कडू (25 वर्ष, सोनेगांव, जूनी बस्ती) शामिल है.

Open in App
ठळक मुद्देशेखर की पत्नी सरिता अपने पति से अलग शारदानगर में रहने लगी थी. सूचना मिलने पर एमआईडीसी पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.जांच में पुलिस को शेखर की पत्नी सरिता और पंकज के बीच प्रेम संबंध होने का पता चला.

नागपुरः एमआईडीसी के शारदानगर में पत्नी ने अनैतिक प्रेम संबंधों में बाधक बन रहे पति को प्रेमी की मदद से मौत के घाट उतार दिया.

मृतक ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल के पास दंतेश्वर नगर निवासी शेखर बब्बू कनोजिया (47) है. आरोपियों में शेखर की पत्नी सरिता कनोजिया (37) और पंकज चंद्रकांत कडू (25 वर्ष, सोनेगांव, जूनी बस्ती) का समावेश है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शेखर की पत्नी सरिता अपने पति से अलग शारदानगर में रहने लगी थी.

इसके चलते शेखर अपनी पत्नी से मिलने के लिए शारदा नगर गया था. वहां सोमवार 8 फरवरी को सुबह 6 बजे शेखर मृतावस्था में मिला था. सूचना मिलने पर एमआईडीसी पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. पोस्टमार्टम में शेखर के सिर और शरीर पर जख्म होने का पता चला था जिसके बाद जांच में पुलिस को शेखर की पत्नी सरिता और पंकज के बीच प्रेम संबंध होने का पता चला.

इस जांच में रविवार की देर रात आरोपी पत्नी सरिता और पंकज द्वारा मिलकर शेखर के सिर पर हमला कर जान से मारने का खुलासा हुआ. इसके बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 

मालिश वाला तेल पीने से 3 वर्षीय बच्चे की मौत

ठाणे जिले के डोंबिवली में मालिश वाला तेल पीने के बाद तीन वर्ष के बच्चे की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सात फरवरी को अब्दिक मोहन सिंह चव्हाण ने बदलापुर में अपने नानी के घर एक कोल्डड्रिंक की बोतल देखी, जिसमें मालिश का तेल रखा था. अब्दिक ने वह तेल पी लिया. उन्होंने बताया, ''उसे अस्पताल ले जाया गया जहां आठ फरवरी को उसकी मौत हो गई. मालिश के तेल में भीमसेन कपूर, पुदीना, अजवायन आदि वस्तुएं मिली थीं.''

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली