लाइव न्यूज़ :

खिड़की पर भूल गए चाबी, सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर से 25 तोले सोने के गहने और 10 हजार रुपए उड़ाए

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 11, 2021 15:07 IST

नागपुर में हुड़केश्वर थाने के तहत महालक्ष्मी नगर में घटना घटी. 58 वर्षीय ज्ञानेश्वर पराते 31 जनवरी को डाक विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं. उनकी पत्नी पंजाब नेशनल बैंक में अधिकारी है.

Open in App
ठळक मुद्देपराते महाल के डाक घर में कामकाज के सिलसिले में गए थे.पराते ने मुख्य द्वार पर ताला लगाने के बाद उसकी चाबी खिड़की के पास ही रख दी. बेडरूम की आलमारी में 25 तोले सोने के गहने तथा 10 हजार रुपए रखे थे.

नागपुरःमेन डोर के ताले की चाबी खिड़की में रखकर बाहर गए सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर से 11 लाख के गहने उड़ा लिए गए. यह वारदात हुड़केश्वर थाने के तहत महालक्ष्मी नगर में हुई.

महालक्ष्मी नगर निवासी 58 वर्षीय ज्ञानेश्वर पराते 31 जनवरी को डाक विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं. उनकी पत्नी पंजाब नेशनल बैंक में अधिकारी है. परिवार में बेटा है जबकि बेटी की शादी हो गई है. बेटा रविवार को घूमने गया है. मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे पराते महाल के डाक घर में कामकाज के सिलसिले में गए थे.

आलमारी में 25 तोले सोने के गहने तथा 10 हजार रुपए रखे थे

पराते ने मुख्य द्वार पर ताला लगाने के बाद उसकी चाबी खिड़की के पास ही रख दी. चाबी को साथ ले जाना भूलकर पराते घर से रवाना हो गए. उनके जाते ही चोरों ने खिड़की पर रखी चाबी से ताला खोलकर प्रवेश किया. बेडरूम की आलमारी में 25 तोले सोने के गहने तथा 10 हजार रुपए रखे थे.

लॉकर की चाबी भी आलमारी पर लगी हुई थी. इससे आरोपी ने आसानी से लॉकर में रखे गहने तथा 10 हजार रुपए हासिल कर लिए. चोरी के बाद आरोपी मुख्य दरवाजे को भीतर से बंद कर दिया. पूजा घर के दरवाजे से फरार हो गया. दोपहर 3.30 बजे पराते घर लौटे. उन्हें चाबी नजर नहीं आई.

मुख्य दरवाजा भी भीतर से बंद था

मुख्य दरवाजा भी भीतर से बंद था. पराते ने घर का मुआयना किया तो पूजाघर का दरवाजा खुला नजर आया. वहां से भीतर जाने के बाद उन्हें चोरी का पता चला. उनकी सूचना पर हुड़केश्वर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल के फिंगर प्रिंट और अन्य सुराग इकट्ठा किए. पराते के घर के सामने मैदान और मंदिर है. कुछ दूरी पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं.

हालांकि उनमें आरोपी कैद नहीं हुए हैं. चाबी हाथ लग जाने से आरोपी को चोरी करना बेहद आसान हो गया था. पुलिस को आरोपी परिसर के जानकार होने का संदेह है. चाबी खिड़की पर रखने के सवाल पर पराते भूलवश ऐसा होने का बता रहे हैं. इस भूल की वजह से उन्हें 25 तोले सोने के गहने गंवाने पड़े हैं. इन गहनों की मौजूदा कीमत 11 लाख से अधिक है. हालांकि पुलिस ने खरीदी के अनुसार उनकी कीमत पौने सात लाख रुपए लगाई है. हुड़केश्वर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

किराएदार ने चुराए ढाई लाखः जरीपटका में एक महिला के घर से पूर्व किराएदार ने ढाई लाख रुपए उड़ा लिए. रिपब्लिकन नगर निवासी पूजा सुधीर कुर्वे के घर भरत वासवानी किराए से रहता था. अब दूसरी जगह रहता है. 8 फरवरी की शाम पूजा घर में बर्तन धो रही थी. उसे भरत वासवानी घर से भागते हुए दिखाई दिया. पूजा को आलमारी खुली हुई दिखाई दी. उसमें रखे ढाई लाख रुपए गायब थे. जरीपटका पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली