लाइव न्यूज़ :

दादी की मौत, दुखी युवक ने फांसी लगाकर जान दी, जानिए क्या है कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2021 14:34 IST

नागपुर का मामलाः दादी की सेवा नहीं कर पाने उसे वक्त पर अस्पताल नहीं ले जाने का खेद व्यक्त करता था.

Open in App
ठळक मुद्देपरिजनों के बाहर गए होने के दौरान सूरज ने फांसी लगा ली.दरवाजा बंद होने से मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी.अजनी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

नागपुरः दादी की मृत्यु से दुखी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक सूरत कांताप्रसाद नरवरकर (26) रमाबाई नगर, अजनी है. सूरज निजी कार्यालय में काम करता था.

हाल में बेरोजगार था. कुछ दिन पहले सूरज की दादी की मृत्यु हुई है. इसके बाद से वह दुखी था. वह दादी की सेवा नहीं कर पाने उसे वक्त पर अस्पताल नहीं ले जाने का खेद व्यक्त करता था. सोमवार को परिजनों के बाहर गए होने के दौरान सूरज ने फांसी लगा ली.

इसी दौरान उसने फांसी लगा ली. मंगलवार की सुबह दरवाजा बंद होने से मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घटना का पता चला. अजनी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

युवक ने फांसी लगाकर जान दी खापा नगर के कुंभारपुरा में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक निरंजन अशोक बोरकर (23) है. घटना मंगलवार की दोपहर 3 बजे उजागर हुई. पुलिस सूत्रों के अनुसार निरंजन सुबह 11 बजे भोजन करने के बाद अपने कमरे में गया था. दोपहर 3 बजे उसकी मां उसे बुलाने पहुंची.

आवाज देने पर भी कोई प्रतिसाद नहीं मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया. उन्हें निरंजन का शव छत की हूक से बंधे फंदे में झूलता दिखाई दिया. सूचना मिलने पर खापा पुलिस का दल मौके पर पहुंचा. पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए सावनेर के सरकारी अस्पताल भेजा गया. थानेदार अजय मानकर के मार्गदर्शन में जांच जारी है.

हादसे में बाइक चालक की मौत

काटोल पुल से नीचे गिरकर बाइक चालक की मौत हो गई. मृतक सावली (पर्बत), तह. काटोल निवासी सुरेश बाबूलाल बैस (53) है. हादसा काटोल-नागपुर मार्ग पर सावली फाटा परिसर में हुआ. बैस बाइक क्रमांक एमएच 31/एएक्स 2158 पर खेत गए थे. काफी देर होने पर भी घर नहीं लौटने पर परिजन उन्हें ढूंढने निकले. वे बाइक समेतजाम नदी पुल के नीचे पड़े दिखाई दिए. गंभीर चोटें आने से बैस ने दम तोड़ दिया. काटोल थाने के एएसआई जवाहर चव्हाण मामले की जांच कर रहे हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा