लाइव न्यूज़ :

मोबाइल पर गेम खेलने के शौकीन 14 साल के विद्यार्थी ने फांसी लगाकर दी जान, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2021 13:20 IST

नागपुर का मामलाः मृतक सर्वेश सचिन माकड़े है. सर्वेश के पिता चिकित्सक हैं. परिवार में माता-पिता तथा छोटी बहन है. सर्वेश नौंवी कक्षा का छात्र था.

Open in App
ठळक मुद्देमां के मोबाइल पर गेम्स खेलता था. मोबाइल में डूबे होने से परिजन भी चिंतित थे.मोबाइल मांगने पर सर्वेश आनाकानी करता था.रविवार को सर्वेश के माता-पिता कुही स्थित अपने खेत पर गए थे.

नागपुरः मोबाइल पर गेम खेलने के शौकीन एक 14 साल के विद्यार्थी ने फांसी लगाकर जान दे दी. यह घटना नंदनवन थाने के तहत रमना मारुति में हुई है.

मृतक सर्वेश सचिन माकड़े है. सर्वेश के पिता चिकित्सक हैं. परिवार में माता-पिता तथा छोटी बहन है. सर्वेश नौंवी कक्षा का छात्र था. बताया जाता है कि उसे मोबाइल में गेम्स खेलने की लत थी. वह मां के मोबाइल पर गेम्स खेलता था. मोबाइल में डूबे होने से परिजन भी चिंतित थे. उनके मोबाइल मांगने पर सर्वेश आनाकानी करता था.

रविवार को सर्वेश के माता-पिता कुही स्थित अपने खेत पर गए थे. शाम 6.45 बजे वह घर लौटे. शाम 5 से रात 8 बजे तक सर्वेश की ऑनलाइन क्लास रहती है. घर पहुंचकर सर्वेश की मां उसके कमरे पहुंची. उसे सर्वेश फांसी पर लटका मिला. उसने बाथरूम के ड्रावर के हैंडल पर नाइलॉन रस्सी की मदद से फांसी लगाई थी.

परिजन ने सर्वेश को सेवन स्टार हॉस्पिटल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना से परिसर में शोक की लहर फैल गई. सर्वेश होनहार विद्यार्थी था. परिजनों की ओर से किसी प्रकार का दबाव भी नहीं था. उसके अचानक खुदकुशी किए जाने से परिजन गहरे सदमे में है.

पबजी गेम्स की वजह से कई विद्यार्थियों ने फांसी लगाई है. पबजी गेम पर पाबंदी है. ऐसे में सर्वेश के खुदकुशी किए जाने की वजह उसके मोबाइल की जांच के बाद ही पता चल सकती है. नंदनवन पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह