लाइव न्यूज़ :

मैनेजर बनाने का झांसा देकर रेप, गर्भवती होते ही रिश्तों में दरार, आरोपी युवक गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2021 20:24 IST

नागपुर का मामलाः प्रतापनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है. आरोपी राहुल अर्जनराव वैद्य (32) हजारी पहाड़ हैं. राहुल का फेब्रिकेशन का कारोबार है.

Open in App
ठळक मुद्देगड्डीगोदाम में कार्यालय है. पीडि़त 29 वर्षीय तलाकशुदा है. पीड़िता की शिकायत के अनुसार उसकी सहेली राहुल के पास काम करती थी.सहेली के माध्यम से उसकी राहुल से मित्रता हुई.

नागपुरःमैनेजर बनाने का झांसा देकर तलाकशुदा महिला का डेढ़ साल का शारीरिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया है.

प्रतापनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है. आरोपी राहुल अर्जनराव वैद्य (32) हजारी पहाड़ हैं. राहुल का फेब्रिकेशन का कारोबार है. उसका गड्डीगोदाम में कार्यालय है. पीडि़त 29 वर्षीय तलाकशुदा है. पीड़िता की शिकायत के अनुसार उसकी सहेली राहुल के पास काम करती थी. सहेली के माध्यम से उसकी राहुल से मित्रता हुई.

यह मित्रता बाद में प्रेम संबंध में बदल गई. राहुल ने उसे शादी करने का झांसा दिया. उसने एक साल पहले उससे कथित शादी भी कर ली. इसके बाद शारीरिक संबंध बनाए. पीडि़ता अजनी में रहती थी. उसे 18 अगस्त 2019 को अजनी से प्रतापनगर थाने के तहत सुभाष नगर टी-प्वाइंट ले गया.

इस दौरान कार में ही पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने लगा. इससे पीडि़ता गर्भवती हो गई. पीडि़ता ने जब राहुल को अपने गर्भवती होने की जानकारी दी तो उसने खुद को विवाहित होना बताया. उसने अपनी पत्नी और दो बच्चे होने से पीड़िता को पत्नी की तरह रखने से इनकार कर दिया.

खुद के गर्भवती होने के बाद से पीडि़ता राहुल को अपने साथ रखने के लिए दबाव बना रही थी. उसके इनकार करने पर पीडि़ता ने प्रतापनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बलात्कार तथा एट्रासिटी का मामला दर्ज कर राहुल को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच पीआई विद्या जाधव कर रही है. उन्होंने राहुल को अदालत में पेश कर 19 मार्च तक हिरासत में लिया है.

राहुल बलात्कार के आरोप से इनकार कर रहा है. बॉक्स : फेसबुक फ्रेंडशिप में छेड़खानी फेसबुक फ्रेंडशिप के चक्कर में एक विवाहिता छेड़खानी का शिकार हुई है. 34 वर्षीय विवाहिता की बेसा पॉवर हाउस के पास रहनेवाले 38 वर्षीय विक्रांत लिमजे से फेसबुक पर मित्रता हुई. इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए.

विक्रांत महिला पर उससे शादी के लिए दबाव डालने लगा. इनकार करने पर आपत्तिजनक बर्ताव करने पर उतर आया. महिला ने त्रस्त होकर सक्करदरा थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने छेड़खानी, धमकाने तथा बदनाम करने का मामला दर्ज किया है. इसी तरह मानकापुर थाना परिसर की एक सोसायटी में रहनेवाली 24 वर्षीय युवती और उसके भाई से परिसर के रमेश धोंगड़े ने आपत्तिजनक बर्ताव कर गालियां दी हैं. पुलिस ने धोंगड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली