लाइव न्यूज़ :

Nagpur: सित्जोफ्रेनिया से पीड़ित 39 वर्षीय व्यक्ति ने कब्रिस्तान के 67 वर्षीय चौकीदार की गला रेतकर हत्या मार डाला?, मृतक आरोपी के पिता का करीबी दोस्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2024 11:02 IST

Nagpur: जरीपटका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया कि आरोपी की पहचान अनोन मिथिला प्यारेजी के रूप में हुई है, जो मोटरसाइकिल से कब्रिस्तान पहुंचा था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि मृतक आरोपी के पिता का करीबी दोस्त था।हथियार से गला रेत दिया, जिसके बाद जमीन पर गिर गया।मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Nagpur:महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सित्जोफ्रेनिया से पीड़ित एक व्यक्ति ने कब्रिस्तान के 67 वर्षीय चौकीदार की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर जरीपटका पुलिस थाना क्षेत्र के मेकोसाबाग इलाके में हुई जिसके बाद 39 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि हत्या के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि मृतक आरोपी के पिता का करीबी दोस्त था।

जरीपटका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया कि आरोपी की पहचान अनोन मिथिला प्यारेजी के रूप में हुई है, जो मोटरसाइकिल से कब्रिस्तान पहुंचा था। उसने रमेश लक्ष्मणराव शिंदे से बात की और फिर कुछ ही मिनटों में धारदार हथियार से उसका तौर पर उसका गला रेत दिया, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया।

अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया तथा उसकी पिटाई की और बाद में उसे जरीपटका पुलिस के हवाले कर दिया गया। उन्होंने बताया कि रमेश लक्ष्मणराव शिंदे का बुरी तरह से खून बह रहा था जिसके बाद उसे मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि जरीपटका पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी सित्जोफ्रेनिया नामक बीमारी से पीड़ित है और असंगत बयान दे रहा है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले और हत्या के कारणों की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्रPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज