लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र हिंगनघाट: कॉलेज शिक्षिका की अस्पताल में आज मौत, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की गई थी कोशिश, जानें पूरा मामला

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 10, 2020 08:48 IST

Nagpur Hinganghat: तीन फरवरी को सुबह करीब साढ़े सात बजे वर्धा के हिगंनघाट में कॉलेज जा रही प्राध्यापिका अंकिता पिसुड्डे पर पेट्रोल डालकर एक युवक ने उसे जलाकर मारने की कोशिश की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता को नागपुर के एक निजी अस्पताल में 40 फीसदी झुलसी हुई हालत में भर्ती कराया गया था।पीड़िता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

महाराष्ट्रनागपुर वर्धा के हिगंनघाट में कॉलेज जा रही प्राध्यापिका अंकिता पिसुड्डे पर पेट्रोल डालकर एक युवक ने उसे जलाकर मारने की कोशिश की थी। 24 वर्षीय पीड़िता की अस्पताल में आज इलाज के दौरान मौत हो गई है।  नागपुर के ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ अनूप मरार ने बताया आज (10 फरवरी) सुबह 6.55 बजे मरीज को मृत घोषित कर दिया गया था। मौत का संभावित कारण सेप्टिकमिक झटका था। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया गया है। पीड़िता के साथ यह घटवा तीन फरवीर को हुई थी। 

जानें क्या है पूरा मामला

तीन फरवरी को सुबह करीब साढ़े सात बजे वर्धा के हिगंनघाट में कॉलेज जा रही प्राध्यापिका अंकिता पिसुड्डे पर पेट्रोल डालकर एक युवक ने उसे जलाकर मारने की कोशिश की थी। इस मामले में आरोपी हिंगनघाट तहसील के दारोडा गांव निवासी विकेश नगराले को बूटीबोरी पुलिस ने एमआईडी परिसर से गिरफ्तार किया था। आरोपी लंबे अरसे से पीड़िता का पीछा करता था। 

पीड़िता को नागपुर के एक निजी अस्पताल में 40 फीसदी झुलसी हुई हालत में भर्ती कराया गया था। हिंगनगाट के मातोश्री कुणावार महिला कॉलेज की प्राध्यापिका अंकिता तीन फरवरी की  सुबह बस से नंदोरी चौक पर उतर कर कॉलेज की तरफ जा रही थीं। उसी समय बस सवार आरोपी विकेश नगराले अंकिता के पास आया और बाइक से पेट्रोल निकालकर अंकिता पर छिड़कर आग लगा दी। 

इसी दौरान पीछे से आ रही अंकिता की सहेली व कुछ युवकों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक वह 3 माह से अंकिता को परेशान कर रहा था। वह विहाहित है और उसकी एक बेटी भी है। आरोपी ने सिर्फ इतना कहा है कि वह अंकिता से बात करना चाहता था, लेकिन वह बात नहीं कर रही थीं। 

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO