लाइव न्यूज़ :

वीडियो खेल खेलने से कर्ज में डूबे 16 वर्षीय किशोर ने 12 साल के अपने चचरे भाई को गला घोंटकर मार डाला, चाचा को संदेश भेजकर 5 लाख की फिरौती मांगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2021 17:53 IST

पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर ने अपने चचरे भाई की हत्या करने के बाद फर्जी आईडी के जरिये असम में रहने वाले अपने चाचा को संदेश भेजा और पांच लाख रूपये की फिरौती मांगी ताकि नुकसान की भरपाई की जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देगत आठ दिसंबर को मोबाइल फोन के साथ लापता हो गया था।शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।पुलिस मोबाइल के लोकेशन और फोन कॉल के आधार पर आरोपी तक पहुंची।

नागौरः राजस्थान के नागौर जिले में मोबाइल फोन पर वीडियो खेल खेलने से कर्ज में डूबे 16 वर्षीय एक किशोर ने 12 वर्षीय अपने चचरे भाई की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी और उसे जमीन के नीचे गाड़ दिया।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर ने अपने चचरे भाई की हत्या करने के बाद फर्जी आईडी के जरिये असम में रहने वाले अपने चाचा को संदेश भेजा और पांच लाख रूपये की फिरौती मांगी ताकि नुकसान की भरपाई की जा सके। उन्होंने बताया कि लाडनूं थाना क्षेत्र के धुड़ीला गांव का प्रवीण शर्मा (12) गत आठ दिसंबर को मोबाइल फोन के साथ लापता हो गया था।

उसके परिजनों ने थाने में इस संबंध में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया, ‘‘आरोपी भाई द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मृतक चचरे भाई प्रवीण का शव निकाला गया। आरोपी नाबालिग किशोर को हिरासत में लिया गया है।

शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।’’ पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर नाबालिग किशोर का मोबाइल निगरानी पर रख रखा था। पुलिस मोबाइल के लोकेशन और फोन कॉल के आधार पर आरोपी तक पहुंची और उसने उसे पकड़ा जिसके बाद हत्या की गुत्थी का खुलासा हुआ।

मुजफ्फरनगर में पांच साल के बच्चे से यौन शोषण, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश में पांच साल के बच्चे का कथित तौर पर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह वारदात रविवार को उस समय हुई जब बच्चा फुगाना पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर के समीप खेल रहा था।

पुलिस ने बताया कि बच्चे की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया जो कि अभी फरार है। शिकायत में बच्चे की मां ने आरोप लगाया कि बच्चे को निकट के एक गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ कुकृत्य किया गया। उन्होंने बताया कि बच्चे को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा