नगरकुरनूलः पति के साथ मंदिर दर्शन के लिए गई थी पत्नी?, शौच के लिए गई और अपहरण कर सामूहित रेप, 7 अरेस्ट, आरोपियों ने पति को पेड़ से बांधा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2025 22:14 IST2025-04-01T22:13:25+5:302025-04-01T22:14:02+5:30

नगरकुरनूलः गिरफ्तार आरोपियों में एक इलेक्ट्रीशियन, एक ऑटो चालक और दो रसोइए शामिल हैं, जो पहले भी रंगदारी के मामलों में लिप्त रहे हैं।

Nagarkurnool wife go to visit temple her husband She went defecate kidnapped gang-raped 7 arrested accused tied husband to a tree | नगरकुरनूलः पति के साथ मंदिर दर्शन के लिए गई थी पत्नी?, शौच के लिए गई और अपहरण कर सामूहित रेप, 7 अरेस्ट, आरोपियों ने पति को पेड़ से बांधा

सांकेतिक फोटो

Highlightsझाड़ियों में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया।अधिकारियों और महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों से बातचीत की। मामले की जांच और पीड़िताओं की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली।

नगरकुरनूलः तेलंगाना के नगरकुरनूल जिले में एक महिला से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को उरकोंडपेटा गांव में हुई। पीड़िता अपने पति के साथ मंदिर दर्शन के लिए गई थी और मंदिर परिसर में ही ठहरी थी। उन्होंने बताया कि जब महिला शौच के लिए गई, तब आरोपियों द्वारा उसे जबरन मंदिर के पास एक सुनसान इलाके में ले जाया गया और झाड़ियों में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया।

उन्होंने बताया कि जब महिला का पति उसे बचाने पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे पेड़ से बांध दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक इलेक्ट्रीशियन, एक ऑटो चालक और दो रसोइए शामिल हैं, जो पहले भी रंगदारी के मामलों में लिप्त रहे हैं।

नगरकुरनूल जिले और हैदराबाद में हुई यौन अपराधों की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री डी. अनसूया सीतक्का ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों से बातचीत की।

उन्होंने मामले की जांच और पीड़िताओं की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। उनके कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, मंत्री ने अधिकारियों को पीड़िताओं की सहायता सुनिश्चित करने और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए।

Web Title: Nagarkurnool wife go to visit temple her husband She went defecate kidnapped gang-raped 7 arrested accused tied husband to a tree

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे