लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की को बचाया, जबरन देह व्यापार में धकेला और कई ने किया यौन शोषण, मुख्य आरोपी सहित 9 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2025 14:30 IST

Nagaland Police: पीड़िता को 30 अगस्त को कोहिमा के एक होटल से ढूंढकर निकाला गया तथा उसे चिकित्सा देखभाल और परामर्श प्रदान किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देजबरन देह व्यापार में धकेला गया और कई लोगों ने उसका यौन शोषण किया।आरोपी के अधीन काम करते हुए एक यौनकर्मी और दलाल के रूप में काम करना स्वीकार किया।मुख्य रूप से गुवाहाटी और शिलांग से महिलाओं को बहकाने और ग्राहक जुटाने की बात स्वीकार किया।

कोहिमाः नगालैंड पुलिस ने कोहिमा में सक्रिय एक संगठित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक नाबालिग लड़की को बचाया है और मुख्य आरोपी सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि यह अभियान कोहिमा महिला पुलिस थाने द्वारा गुमशुदगी की शिकायत के बाद स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद शुरू किया गया। पीड़िता को 30 अगस्त को कोहिमा के एक होटल से ढूंढकर निकाला गया तथा उसे चिकित्सा देखभाल और परामर्श प्रदान किया गया।

पुलिस की शनिवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि पीड़िता ने अपने बयान में दावा किया है कि उसे जबरन देह व्यापार में धकेला गया और कई लोगों ने उसका यौन शोषण किया। पीड़िता की गवाही पर कार्रवाई करते हुए, मुख्य आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने मुख्य आरोपी के अधीन काम करते हुए एक यौनकर्मी और दलाल के रूप में काम करना स्वीकार किया।

उसने मुख्य रूप से गुवाहाटी और शिलांग से महिलाओं को बहकाने और ग्राहक जुटाने की बात स्वीकार किया। बयान में कहा गया है कि व्यापक निगरानी और खुफिया जानकारी के बाद समन्वित छापे मारे गए तथा और गिरफ्तारियां की गईं। इसमें कहा गया है कि कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागालैंडPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली