लाइव न्यूज़ :

Nadia Murder Crime News: कारोबारी सुमन चक्रवर्ती और चालक की चाकू घोंपकर हत्या, निर्माणाधीन मकान से शव बरामद, शवों पर कई घाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2024 12:32 IST

Nadia Murder Crime News: कारोबारी के परिवार ने पुलिस को बताया कि चक्रवर्ती दोपहर में किसी से मिलने अनुलिया इलाके में गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार के सदस्यों का उनसे संपर्क नहीं हो पाया।अधिकारी ने बताया कि घटना जिले के रानाघाट कस्बे की है।

Nadia Murder Crime News: पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में बृहस्पतिवार को एक कारोबारी और उसके चालक की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना जिले के रानाघाट कस्बे की है। उन्होंने बताया कि अनुलिया इलाके में एक निर्माणाधीन मकान से सुमन चक्रवर्ती और उनके चालक के शव बरामद किए गए। शवों पर चाकू से हमले के निशान थे। कारोबारी के परिवार ने पुलिस को बताया कि चक्रवर्ती दोपहर में किसी से मिलने अनुलिया इलाके में गए थे। बाद में परिवार के सदस्यों का उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

बंगाल के जलपाईगुड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ता की पीटकर हत्या

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मैनागुड़ी में बृहस्पतिवार को कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर पेड़ से बांधकर लोगों के एक समूह द्वारा पिटाई किये जाने के बाद मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात पड़ोसियों के साथ किसी विवाद को लेकर माणिक रॉय को सरिया और डंडों से पीटा गया।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें एक पुलिस दल ने बचाया और गंभीर हालत में जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया। रॉय की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। उनके परिवार के सदस्यों और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने दावा किया कि हमलावरों में से कुछ सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के थे।

घटना के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रॉय की पत्नी ने आरोप लगाया कि उन्हें कुछ समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली