लाइव न्यूज़ :

नबरंगपुरः निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर किया अपलोड, हिरासत में प्रेमी, प्रेमिका ने जहर खाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2025 20:52 IST

Nabarangpur: नबरंगपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मडकर संदीप संपत ने फोन पर बताया कि द्वितीय वर्ष की नर्सिंग की छात्रा का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। 17 जुलाई को तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए थे।छात्रा पर हमला करने के एक मामले में जमानत मिली थी।

Nabarangpur: ओडिशा के नबरंगपुर जिले में नर्सिंग की एक छात्रा ने प्रेमी द्वारा कथित तौर पर उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के बाद जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। नबरंगपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मडकर संदीप संपत ने फोन पर बताया कि द्वितीय वर्ष की नर्सिंग की छात्रा का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

जबकि पुलिस ने उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। कॉलेज के छात्र और मामले में आरोपी ने कथित तौर पर 17 जुलाई को तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए थे, जब उसे जयपुर जिले में छात्रा पर हमला करने के एक मामले में जमानत मिली थी।

उसने कथित तौर पर छात्रा की पिटाई की और उस पर 13 जुलाई को रिश्ता तोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ नजदीकी बढ़ाने का आरोप लगाया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो दिन बाद शिकायत दर्ज होने पर उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। नर्सिंग छात्रा नबरंगपुर की रहने वाली है और जयपुर जिले के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये