लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः युवक ने अपने माता-पिता, बहन और दादी को मारा, शवों को घर के गोदाम में दफनाया

By वैशाली कुमारी | Updated: June 19, 2021 21:49 IST

पुलिस ने शनिवार को शव बरामद किए और हत्या के पीछे के मकसद के बारे में जानकारी लेने के लिए आरोपी किशोर, जिसकी पहचान आसिफ मोहम्मद के रूप में हुई है और उसके बड़े भाई आरिफ से पूछताछ कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस एक मजिस्ट्रेट की प्रतीक्षा कर रही है, जिसकी उपस्थिति में वे शवों को जमीन से खोद सकें, जिन्हें कथित तौर पर आसिफ ने दफनाया था। आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है इसके साथ ही उसने स्वीकार किया कि फरवरी के अंत में उसने सभी चार लोगों को मार डाला था।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में एक 19 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपने माता-पिता, बहन और दादी की हत्या कर दी और शवों को घर के गोदाम में दफना दिया।

वहीं चौंकाने वाली बात यह  है कि हत्या चार महीने पहले की गई थी और शवो को तभी दफनाए गए थे, जिसका पता अब चला है। हत्याकांड की खबर फैलते ही उसके घर के पास भारी भीड़ जमा हो गई। राज्य के एक मंत्री ने भी मौके का दौरा किया।

पुलिस ने शनिवार को शव बरामद किए और हत्या के पीछे के मकसद के बारे में जानकारी लेने के लिए आरोपी किशोर, जिसकी पहचान आसिफ मोहम्मद के रूप में हुई है और उसके बड़े भाई आरिफ से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि आरोपी आसिफ मोहम्मद के बड़े भाई ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि उसने उसे भी मारने की कोशिश की थी लेकिन वह भागने में सफल रहा था।घटना का पता तब चला जब घर से दूर रहने वाले अपराधी के भाई आरिफ ने शनिवार  सुबह कालियाचक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके भाई ने उसके परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर उनके शवों को उनके घर के बगल में स्थित गोदाम के फर्श के नीचे दबा दिया है।

यह सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। बाद में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गोदाम के फर्श को खोदा गया और वहां से चारों के शव बरामद किए गए। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

मालदा के पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया से बातचीत के दौरान उन्होने बताया कि, आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है इसके साथ ही उसने स्वीकार किया कि फरवरी के अंत में उसने सभी चार लोगों को मार डाला था। इसके साथ ही उसने यह भी बताया कि उसने उनके पेय पदार्थ में नशीली दवाओं को मिला दिया था और उन्हें वह पेय पदार्थ पिला कर बेहोश कर दिया था।

उसके बाद, उसने उन सब को  एक कुएं में धकेल दिया और उनकी मृत्यु हो जाने के बाद  शवों को कुएं से बाहर निकालकर, गोदाम में ले जाकर उन्हें एक के बाद एक दफना दिया। वहीं पुलिस एक मजिस्ट्रेट की प्रतीक्षा कर रही है, जिसकी उपस्थिति में वे शवों को जमीन से खोद सकें, जिन्हें कथित तौर पर आसिफ ने दफनाया था। पुलिस ने अभी तक इस घटना पर औपचारिक बयान जारी नहीं किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालकोलकाताहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली