लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः मकान से तीन टाइम बम बरामद, मामा-भांजा सहित 3 लोगों को हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी 

By एस पी सिन्हा | Updated: February 11, 2023 18:57 IST

बिहीरः डीएसपी टाउन राघव दयाल ने टाइम बम मिलने की पुष्टि की है। मौके से मामा-भांजा सहित 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसैफ आलम उर्फ शिबू और जावेद अहमद उर्फ सिक्कू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।मामा-भांजा के अलावे पकड़े गए अन्य अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है। अपराधियों की निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी चल रही है।

पटनाः बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के तीन कोठिया मोहल्ले के एक मकान से तीन टाइम बम बरामद किया गया है। टाइम बम मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। डीएसपी टाउन राघव दयाल ने टाइम बम मिलने की पुष्टि की है। मौके से मामा-भांजा सहित 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। 

 

बताया जाता है कि तीनकोठियां में छापेमारी करने के लिए पुलिस पहुंची थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक घर से तीन टाइम बम बरामद किया है। साथ ही इस दौरान मौके से कई अन्य चीजें भी बरामद किया गया है। मौके से तीन अपराध कर्मियों को भी दबोचा है। गिरफ्तार अपराधियों में एक मामा और भांजा भी शामिल है।

सैफ आलम उर्फ शिबू और जावेद अहमद उर्फ सिक्कू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामा-भांजा के अलावे पकड़े गए अन्य अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है। अपराधियों की निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी चल रही है।

बरामद किए गए तीनों बम को पुलिस की टीम ने बम निरोधक दस्ते के हवाले कर दिया है। जिसे सफलतापूर्वक बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज कर दिया। पूछे जाने पर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि मिठनपुरा इलाके से बम बरामद हुआ है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली