लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः महिला के साथ पिटाई, हाथ-पैर तोड़ प्राइवेट पार्ट में भर दिया लाल मिर्च का पाउडर

By एस पी सिन्हा | Updated: August 8, 2021 18:51 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना इलाके का मामला है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर लखन साह को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के पति ने मुशहरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.इस दौरान आसपास के लोग केवल तमाशबीन बने रहे.घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल कायम हो गया है.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना इलाके में भूमि विवाद में मर्यादा की सभी हदें पार कर देने वाली घटना सामने आई है. इस दर्दनाक घटना में एक महिला के न केवल हाथ-पैर तोड़ डाला गया, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर भर दिया गया.

सबसे दुखद बात तो यह है कि इस दौरान आसपास के लोग केवल तमाशबीन बने रहे. इस घटना के बाद पीडिता के परिजनों ने उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल कायम हो गया है. इस संबंध में पीड़िता के पति ने मुशहरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.

घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया है कि पीड़िता और आरोपितों के बीच कई माह से विवाद चल रहा है. इस बीच पीडिता की शिकायत के बाद सीओ ने विवादित भूमि की मापी करवाई और रैयती जमीन पर पीडिता को कब्जा दिलाया. वहीं, फैसला हक में नहीं होने से लखन साह व उसके परिवार के लोग नाखुश चल रहे थे. वे कोई न कोई बहाना निकाल कर पीड़िता के साथ अक्सर धक्का मुक्की किया करते थे.

उसे परेशान करने का कोई भी मौका अपने हाथ से जाने नहीं देते थे. उसके खेत से जबरन रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही थी, जिससे उसकी फसल को नुकसान हो. इस बीच विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने लाठी-डंडे से प्रहार कर महिला का बायां हाथ और दायां पैर तोड़ दिया. इतने से भी जब उनका मन ठंडा नहीं हुआ तो उनलोगों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर भर दिया. 

बताया जाता है कि घायल पीड़ित महिला वहां कराहती रही, लेकिन आरोपितों ने एक नहीं सुनी. इस दौरान गांव वाले में केवल मूकदर्शक बने रहे. इस घटना के बाद पीड़िता के पति ने डुमरी निवासी लखन साह, मक्खन साह, रामू साह, राजू कुमार, राम कुमार सहित एक दर्जन से अधिक लोगों को आरोपित किया है.

इस संबंध में मुशहरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर लखन साह को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं दूसरे पक्ष की संजू देवी ने भी थाने में आवेदन दिया है. इसके आलोक में रवि रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गांव में पुलिस कैंप कर स्थिति पर नजर बनाये हुए है.  

टॅग्स :पटनाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट