लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांडः नीतीश सरकार की अनुशंसा पर सीबीआई ने संभाली जांच की कमान, मिले अहम सुराग

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 29, 2018 13:10 IST

सीबीआई ने केस संभालते ही शेल्टर होम के कर्मचारियों के खिलाफ लड़कियां का शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण करने का केस दर्ज कर लिया है।

Open in App

पटना, 29 जुलाईः बिहार के मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम में लड़कियों के यौन शोषण मामले की जांच सीबीआई ने संभाल ली है। पिछले दिनों  नीतीश सरकार ने केंद्र से सीबीआई जांच की अनुशंसा की थी। सीबीआई ने केस संभालते ही शेल्टर होम के कर्मचारियों के खिलाफ लड़कियां का शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण करने का केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और कई अहम सबूत हासिल किए हैं। शेल्टर होम के एक कमरे से 63 दवाएं और ड्रग्स के रैपर बरामद किए हैं। इसके अलावा बच्चियों के कपड़े और एक कंप्यूटर भी बरामद किया गया है।

बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित बालिका अल्पवास गृह यौन शोषण कांड में आंकड़े और भी ज्यादा भयावह हो गये हैं। बालिका गृह की 42 में से 34 बच्चियों से बलात्कार की बात सामने आई है। मुजफ्फरपुर एसएसपी हरप्रीत कौर ने कहा कि अब तक 34 बच्चियों से रेप की पुष्टि हुई है। जबकि अभी और रिपोर्ट आनी बाकी है।

यहां बता दें कि पहले 29 बच्चियों से रेप की बात पुष्ट हुई थी। हालांकि, बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने मुजफ्फरपुर जिला स्थित एक बालिका अल्पवास गृह की बालिकाओं के यौन उत्पीडन मामले की जांच सीबीआई से कराने के आदेश दे दिये हैं। वहीं, मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में नया और हैरान कर देने वाला तथ्य सामने आया है। बालिका गृह में काम करने वाली महिला कर्मचारी न केवल रेप में साथ देती थीं बल्कि खुद भी बच्चियों का यौन शोषण करती थीं।

बताया जाता है कि बच्चियों के यौन शोषण मामले में महिला कर्मचारियों की मिलीभगत बेहद आम थी। 15 साल की लडकी ने बयान दिया है कि ब्रजेश सर द्वारा रेप किया गया था। जिसमें सभी स्टाफ की मिलीभगत थी। एक 10 साल की बच्ची ने बताया है कि आंटी किरण, चंदा, नीलम और हेमा आदि ही उन्हें ब्रजेश के कमरे में जाकर सोने को बोलती थीं और किसी से मिलने की बात कहा करती थी। ये सभी मारपीट के साथ गलत काम की बात किया करती थीं।

संवाद्दाता एस.पी. सिन्हा से इनपुट्स लेकर

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाबिहारसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO