लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर कांड को लेकर बड़ा फैसला, नीतीश सरकार ने रोका 30 सेंटरों का करोड़ों का फंड  

By एस पी सिन्हा | Updated: August 2, 2018 20:11 IST

इस बीच पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने ब्रजेश कुमार ठाकुर की प्रेस मान्यता रद्द कर दी है। पीआईबी ने संबंधित मंत्रालयों और विभागों से भी अनुरोध किया है कि वे पीआईबी कार्ड के आधार पर ठाकुर को उपलब्ध कराई गई सुविधाएं वापस ले लें।

Open in App

पटना,2 अगस्त:बिहार के मुजफ्फरपुर कांड को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने ब्रजेश ठाकुर द्वारा संचालित सभी सेंटरों का फंड रोक दिया है। इसके अलावा राज्य के सभी 30 सेंटरों के फंड को रोक दिया गया है। यहां बता दें कि बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी अगले कुछ घंटों में 6 करोड 74 लाख 32 हजार की राशि ब्रजेश ठाकुर सहित कई और सेंटरों को देने वाली थी। यह राशि केंद्र सरकार द्वारा एड्स कंट्रोल पर काम कर रहे संस्थानों को दिया जाता रहा है।

विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि एड्स कंट्रोल सोसाइटी को निर्देश दिया गया है कि सभी सेंटरों की गहन समीक्षा करने के बाद ही फंड रिलीज किया जाये और ब्रजेश ठाकुर से किसी भी तरह से जुडे सभी सेंटरों को ब्लैक लिस्टेड किया जाए। वहीं एड्स कंट्रोल सोसाइटी की परियोजना निदेशक करुणा कुमारी ने बताया कि विभाग के निर्देश के अनुसार जल्द ही ब्रजेश ठाकुर से जुडे सभी सेंटरों को रद्द किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्य अभियुक्त ब्रजेश ठाकुर को स्वास्थ्य महकमा सालाना डेढ करोड़ रुपये देती थी। विभाग की एड्स कंट्रोल सोसाइटी ब्रजेश ठाकुर द्वारा संचालित छह सेंटरों को फंडिंग करती रही है। सभी सेंटर मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मोतिहारी और समस्तीपुर में चलाए जा रहे हैं जो सेंटर सेवा संकल्प, वामा शक्ति वाहनी और आदर्श महिला समिति के नाम से रजिस्टर्ड है।

सेवा संकल्प, वामा शक्ति वाहनी और आदर्श महिला समिति के नाम से रजिस्टर्ड संस्था है। संस्था की संचालक मधु कुमारी है जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मधु के साथ मिलकर 2003 में ब्रजेश ने 50 महिलाओं का एक गैंग तैयार किया। कौशल विकास और लाइवली हुड का प्रशिक्षण देने के नाम पर सरकार से कई योजनाएं ली। मधु पर आरोप है कि मुजफ्फरपुर और बेतिया में सेक्स वर्करों के लिए पुनर्वास योजना के नाम पर मधु सेक्स वर्करों की सप्लाई पटना के ब्यूटी पॉर्लरों में भी करती थी।  

वहीं, ब्रजेश ठाकुर को लेकर ये भी खुलासा हुआ था कि वह हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में प्रकाशित होने वाले तीन अखबारों का मालिक है। प्रात: कमल नाम की अखबार की रोज सिर्फ 300 कॉपियां ही छपा करती थीं। लेकिन उसने अपने अखबार की प्रसार संख्या 60,862 कॉपियां दिखा रखी थीं। इसके बिना जांच पर वह बिहार सरकार से सालाना 30 लाख रुपये का विज्ञापन पाता था।

इस बीच पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने ब्रजेश कुमार ठाकुर की प्रेस मान्यता रद्द कर दी है। पीआईबी ने संबंधित मंत्रालयों और विभागों से भी अनुरोध किया है कि वे पीआईबी कार्ड के आधार पर ठाकुर को उपलब्ध कराई गई सुविधाएं वापस ले लें। पीआईबी ने एक बयान में कहा है कि 'प्रासंगिक प्राधिकारी की मंजूरी के साथ, प्रात: कमल हिंदी दैनिक के संवाददाता, ब्रजेश कुमार को जारी की गई पीआईबी प्रेस मान्यता कार्ड संख्या 2275 तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय उनकी कथित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के मद्देनजर लिया गया है। 

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद